उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और भारी बर्फबारी ने तबाही मचा रखी है। इस भीषण मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर करीब 1500 श्रद्धालु फंस गए थे, जिनका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं उच्च हिमालयी कालिंदी ट्रैक पर फंसे 100 से ज्यादा ट्रेकर्स को बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के मुताबिक, रविवार देर रात सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरीकुंड से करीब तीन किलोमीटर आगे चीड़बासा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण भारी संख्या में तीर्थयात्री रास्ते के उस पार फंस गए हैं। इसके बाद सोनप्रयाग से एसआरपी की टीम उप-इंसपेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। मौके पर हालात बेहद खतरनाक थे, क्योंकि चीड़बासा हैलीपैड के पास सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया था और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे। इन जानलेवा परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला। बचाव दलों ने बेहद सावधानी बरतते हुए सभी तीर्थयात्रियों को खतरनाक भूस्खलन वाले जोन से सुरक्षित पार कराया और उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए गौरीकुंड तक पहुंचाया। लगातार भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित रही। इसी बीच उत्तराखंड के दुर्गम कालिंदी ट्रैक पर खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच 100 से ज्यादा ट्रेकर्स फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि सुबह से ही आठ हेलीकॉप्टरों की मदद से उनका रेस्क्यू किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर भारतीय वायुसेना की मदद भी ली जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, ये ट्रेकर्स 23 सितंबर को आगे बढ़े थे, जबकि 26 तारीख को मौसम विभाग ने खराब मौसम का अलर्ट जारी कर दिया था। अब तक कर्नल ओडन बेस कैंप से 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, और ऑडेन कोल में भी 29 ट्रेकर्स फंसे थे जिनका हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया और सभी का स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है।
केदारनाथ मार्ग पर फंसे 1500 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू, कालिंदी ट्रैक पर 100 से ज्यादा ट्रेकर्स को निकालने के लिए 8 हेलीकॉप्टर तैनात
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और भारी बर्फबारी ने तबाही मचा रखी है। इस भीषण मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर करीब 1500 श्रद्धालु फंस गए थे, जिनका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं उच
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


