मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का भी ऐलान किया है। मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक विस्तृत पत्र में अपनी आगे की योजना का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि वह अब अपना पूरा समय तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और दो हजार उनतीस के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगाना चाहते हैं। मुरुगन ने अपने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांच साल तक केंद्र सरकार में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। अब वह उस काम पर लौटना चाहते हैं, जिसने उन्हें सार्वजनिक जीवन में आने के लिए प्रेरित किया था। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन से मुलाकात की। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि साधारण परिवार से आने वाले मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। एल. मुरुगन ने अपने पत्र में अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते हैं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे और मवेशी भी चराते थे। उनका परिवार आज भी तमिलनाडु के कोनूर गांव में साधारण जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनका बेटा एक दिन केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा। मुरुगन ने अपने राजनीतिक सफर का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की उस परंपरा को दिया, जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मुरुगन के मुताबिक, वह कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। करीब तीन दशक तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी में काम करते हुए उनका मूल सिद्धांत रहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद सबसे आखिर में। बता दें कि एल. मुरुगन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वह दो बार राज्यसभा के सदस्य बने और पिछले पांच वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़े मंत्रालयों में जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी के तमिलनाडु के विकास के लिए किए गए प्रयासों की भी तारीफ की। मुरुगन ने चेन्नई मेट्रो, तूतीकोरिन बंदरगाह के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छब्बीस रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से जुड़े मुद्दों, संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और भारतीय मछुआरों के कल्याण के मामलों में प्रधानमंत्री ने हमेशा मदद की है। मुरुगन ने कहा कि अब वह तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। उनका मानना है कि जमीनी स्तर पर काम करके भारतीय जनता पार्टी को राज्य में आगे बढ़ाने और दो हजार उनतीस के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का यह सही समय है। मुरुगन ने पत्र में लिखा कि वह हर गांव और हर गली में जाकर लोगों से मिलना चाहते हैं। उनका लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहना और राज्य के हर हिस्से में भारतीय जनता पार्टी की मौजूदगी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संदेश को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि हर परिवार विकसित भारत की यात्रा में अपनी भागीदारी महसूस कर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह दो हजार उनतीस के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। मुरुगन ने तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा सीटें दिलाने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, बोले- तमिलनाडु में पार्टी मजबूत करने लौटूंगा
मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का भी ऐलान किया है। मुरुगन
NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





