|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कन्नौज में शराब के आदी युवक की सिर में गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मन नगला खोजीपुर में गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला मैनपुरी के कोतवाली भोगांव के

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कन्नौज में शराब के आदी युवक की सिर में गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
📷 NRI Post Hindi Desk

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मन नगला खोजीपुर में गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला मैनपुरी के कोतवाली भोगांव के गांव मेरापुर निवासी 45 वर्षीय राजकिशोर दुबे पुत्र सुरजन लाल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपनी बहन बबली के घर पर रह रहे थे। बताया जाता है कि राजकिशोर दुबे शराब पीने के आदी हो गए थे और गुरुवार को भी सुबह से ही शराब का सेवन कर रहे थे। रात के समय आसपास के लोगों ने घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो राजकिशोर दुबे जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर में गोली लगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को राजकिशोर दुबे की जेब से एक कारतूस बरामद हुआ है, जबकि तमंचे की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले राजकिशोर दुबे जानलेवा हमले के एक मामले में जेल से बाहर आए थे और इन दिनों वे अपनी बहन के यहां ही रह रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजकिशोर के घर पर कोई नहीं है। उनके भाई की कैंसर से मौत हो चुकी है तथा माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि गोली कनपटी के निकट से चली होने की स्थिति दिखाई दे रही है। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!