कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर स्थित मंगल भवन का मुद्दा छाया रहा। बैठक में पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा मंगल भवन के संचालन और रखरखाव के लिए तय की गई व्यवस्था को भंग कर दिया और पुरानी समिति को बहाल कर दिया। दरअसल, मंडलायुक्त के आदेश पर नगर आयुक्त ने 22 सितंबर को मंगल भवन के संचालन, रखरखाव और निर्माण के लिए गठित दो समितियों को भंग कर दिया था। इनमें केआईजेसी द्वारा निर्माण के लिए बनाई गई 10 सदस्यीय निगरानी समिति और छह सदस्यीय रखरखाव व संचालन समिति शामिल थी। नगर आयुक्त ने रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी संपत्ति विभाग को सौंप दी थी, जिसके तहत नगर निगम ने मंगल भवन के कार्यालय में कब्जा भी ले लिया था। इसको लेकर नगर निगम सदन में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। पांच अक्टूबर को बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में भी समिति निरस्त करने को लेकर पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद नौ अक्टूबर को बुलाई गई कार्यकारिणी बैठक में फिर मंगल भवन को लेकर पार्षदों ने अफसरों को घेरा और नगर आयुक्त द्वारा तय की गई व्यवस्था को भंग करते हुए पुरानी कमेटी को बहाल कर दिया। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि नगर निगम में ही मंगल भवन का किराया जमा हो रहा है और यह नगर निगम की नियमावली से चल रहा है। अब मंगल भवन के संचालन, रखरखाव, बुकिंग और इससे संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी फिर से पुरानी समिति के पास होगी। इसके अलावा कार्यकारिणी ने कन्वेंशन सेंटर के संचालन और रखरखाव के लिए तय हुई बालाजी इंटरप्राइजेज कंपनी के अनुबंध को भी निरस्त कर दिया, जिसका अनुबंध पिछले दिनों ही नगर निगम से हुआ था। कार्यकारिणी ने साफ कहा कि चूंकि भवन नगर निगम की जमीन पर बना है और स्मार्ट सिटी ने इसे बनाया है, ऐसे में होने वाली आय का हिस्सा नगर निगम में भी जमा होना चाहिए। इसके अलावा कार्यकारिणी ने टेंडर में 15 प्रतिशत से अधिक बिलो डालने के अफसरों के फैसले को निरस्त कर दिया और पुराने फैसले को बहाल किया कि 15 प्रतिशत से नीचे बिलो टेंडर डालने वाले को निरस्त किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि यह शासन के आदेश के तहत लागू किया जा रहा है और पीडब्ल्यूडी ने यह नियम बनाया है, जिसका प्रस्ताव अगली कार्यकारिणी में रखा जाएगा। बैठक में 10 और वार्डों को 20-20 लाख रुपये की लाइट लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया, साथ ही 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य 10 नामित पार्षदों के यहां कराने के आदेश दिए गए। सफाई व्यवस्था के निजीकरण को लेकर बैठक में चर्चा नहीं हो पाई, जिसे महापौर ने अगली बैठक में रखने की बात कही। नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यकारिणी के मिनट आने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कानपुर में मंगल भवन की पुरानी समिति बहाल, नगर आयुक्त की व्यवस्था भंग
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बृजेन्द्र स्वरूप पार्क बेनाझाबर स्थित मंगल भवन का मुद्दा छाया रहा। बैठक में पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा मंगल भवन के संचालन और
NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





