|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

कानपुर में सिंड्रेला दास की धमाकेदार वापसी, महिला और अंडर-19 वर्ग में जीते दो खिताब

नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बंगाल की स्टार खिलाड़ी सिंड्रेला दास ने इतिहास रचते हुए महिला एकल और अंडर-19 वर्ग में दोहरा खिताब अपने नाम किया। कानपुर के आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में आयो

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कानपुर में सिंड्रेला दास की धमाकेदार वापसी, महिला और अंडर-19 वर्ग में जीते दो खिताब
📷 NRI Post Hindi Desk

नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बंगाल की स्टार खिलाड़ी सिंड्रेला दास ने इतिहास रचते हुए महिला एकल और अंडर-19 वर्ग में दोहरा खिताब अपने नाम किया। कानपुर के आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को देशभर के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। महिला एकल के फाइनल में सिंड्रेला ने महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को छह गेम तक चले रोमांचक संघर्ष में 4-2 से पराजित किया। इस दौरान सिंड्रेला ने 9-11, 11-8, 11-8, 5-11, 11-7, 11-9 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, युवा गर्ल्स अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भी सिंड्रेला ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अनन्या को 11-8, 10-12, 11-8, 11-9, 11-4 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सिंड्रेला ने साबित कर दिया कि वह देश की सबसे मजबूत महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। पुरुष एकल वर्ग में दिल्ली के पायस जैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। पायस ने 11-3, 9-11, 11-5, 12-10, 11-8 के स्कोर से मानव को मात दी। शुरुआती गेम में पायस ने आक्रामक अंदाज में बढ़त बनाई, लेकिन मानव ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए बराबरी हासिल की। हालांकि, इसके बाद पायस ने लगातार तीन गेम जीतकर मैच अपने नाम किया। युवा बालक अंडर-19 वर्ग में असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंद को सात गेम तक चले महामुकाबले में 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला 9-11, 11-5, 11-3, 8-11, 21-23, 11-4, 11-7 के स्कोर से समाप्त हुआ, जिसमें पांचवें गेम में 21-23 का स्कोर दर्शकों के लिए सबसे रोमांचक पल रहा। समापन समारोह में कामनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, चेयरमैन विवेक कोहली, सचिव एमपी सिंह, यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक तथा गीता टंडन कपूर ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप ने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!