|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दुबई-नेपाल नेटवर्क में दारोगा का बेटा भी शामिल

कानपुर में 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जिसमें 1037 करोड़ रुपये का लेनदेन आनलाइन गेमिंग के 16 खातों में ही मिला है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि इस गिरोह के 14 बैंकों के 77 ब

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दुबई-नेपाल नेटवर्क में दारोगा का बेटा भी शामिल
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर में 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जिसमें 1037 करोड़ रुपये का लेनदेन आनलाइन गेमिंग के 16 खातों में ही मिला है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि इस गिरोह के 14 बैंकों के 77 बैंक खातों के बारे में जानकारी हुई है, जिनमें आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा, बंधन बैंक, कोटेक महिंद्रा बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक समेत कई बैंक शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा ठगी की रकम आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक में तीन हजार करोड़ का लेनदेन पाया गया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम ठिकाने लगाने के लिए यह गिरोह सबसे ज्यादा आनलाइन गेमिंग और आईपीएल समेत मैचों के सट्टा खेलने वालों के हजारों खातों में एक ही बार में ट्रांसफर कर देता था। इस गिरोह में चकेरी सनिगवां के एक दारोगा का बेटा इखलाख भी शामिल है, जिसकी लोकेशन शुक्रवार को साइबर टीम को लखनऊ के लुलु माल की मिली थी, लेकिन जब तक टीम पहुंची, वह निकल गया और अब उसकी लोकेशन नेपाल की मिल रही है। साइबर टीम की जांच में एक और बात सामने आई है कि सरगना शाहजेव वारिश और उसके साथी दुबई, तुर्की, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान देश में जाने की भी मिली है, जिसके बाद अब उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरोह के 14 बैंकों के 77 बैंक खातों में एग्रोकाम, सिद्धनाथ इंटरप्राइजेज, रायल इंटरप्राइजेज, इंडिगो, केजीएम, एएम इंटरप्राइजेज, एमए ट्रेडर्स, एसएस इंटरप्राइजेज, एआई एग्रो फूड, एसजी ट्रेडर्स, परफेक्ट ट्रेडर्स, एमएस रायल और एसआर इंटरप्राइजेज समेत 77 फर्मों का पता चला है, और इन सभी फर्मों में उनकी टीम जाकर जांच करेगी। अब तक जिन फर्मों का पता चला है, उनमें नाम तो सही है, पर पते गलत मिले हैं, जिसमें स्लाटर और स्क्रैप की फर्में ज्यादा हैं। इस गिरोह में शामिल जाजमऊ के दरगाह शरीफ के पास रहने वाला चांद सिद्दीकी और बेकनगंज के मोहम्मद अमान पूर्व में ठगी के एक मामले में कानपुर जेल में बंद हैं, जिसमें चांद के एक बैंक खाते में दो साल में 33.62 करोड़ रुपये और अमान के एचडीएफसी बैंक खाते में एक साल में 559 करोड़ का लेनदेन पाया गया। सरगना के खास साथियों में इन दोनों के अलावा दारोगा का बेटा इखलाख हुसैन, एहतेशाम, शाहवेज इलाही, मोहम्मद मुजम्मिल, कर्नलगंज के गम्मू खां का हाता निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनस और मोहम्मद अर्सलान समेत 10 आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सरगना शाहजेव वारिश से हैदराबाद जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि साथी मोहम्मद आरिफ ने वहां मिलकर पुलिस की गतिविधियां बताने की बात कही थी, लेकिन वह हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही पकड़ा गया, वहीं आरिफ की लोकेशन ट्रेस की तो वह मुंबई निकली। वैसे तो साइबर टीम ने इस गिरोह का राजफाश किया, लेकिन इनमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह और एसआई रवि कुमार ने सबसे ज्यादा काम किया और दो महीने से ये दोनों साक्ष्य जुटा रहे थे, जिसके लिए इन दोनों को 25-25 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की गई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!