|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कानपुर हत्याकांड: 21 दिन में 330 कॉल्स, करोड़पति की बहू और बेटे ने नौकर से क्या की बातचीत?

कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक बड़ी सुराग मिली है। हत्या से पहले के 21 दिनों की कॉल डिटेल में खुलासा हुआ है कि मृतक की बहू शालू और उसके पति सुब्रत ने पूर

NRI Post Hindi Desk · 77 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कानपुर हत्याकांड: 21 दिन में 330 कॉल्स, करोड़पति की बहू और बेटे ने नौकर से क्या की बातचीत?
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक बड़ी सुराग मिली है। हत्या से पहले के 21 दिनों की कॉल डिटेल में खुलासा हुआ है कि मृतक की बहू शालू और उसके पति सुब्रत ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम से कुल 330 बार फोन पर बात की थी। इनमें से शालू की ओर से करीब 30 कॉल की गईं, जबकि सुब्रत ने अकेले 300 से अधिक बार विशाल से संपर्क साधा। पुलिस के अनुसार, यह संपर्क उसी अवधि में हुआ जब कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई थी। सुब्रत ने पूछताछ में दावा किया है कि विशाल उनके छोटे-मोटे काम करता था, इसलिए बातचीत सामान्य थी। हालांकि, पुलिस इस बयान को संदेह की दृष्टि से देख रही है क्योंकि इतनी अधिक संख्या में कॉल आना असामान्य लगता है। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले घर की डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई गई थी, जिसमें विशाल की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का आरोप है कि विनीत की हत्या करने के लिए विशाल को छह लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से दो लाख हत्या के तुरंत बाद और बाकी चार लाख 15 दिनों के भीतर देने की बात तय हुई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए पांच सितंबर की तारीख भी तय की गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों ने पूछताछ में शालू का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने शालू को हिरासत में लेकर करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य उसके सामने रखे तो शालू कथित तौर पर टूट गई और उसने साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन 330 कॉलों में कितनी बातचीत सामान्य कामकाज से जुड़ी थी और कितनी का सीधा संबंध हत्या की तैयारी से था। गौरतलब है कि विनीत की उनके फ्लैट में चाकू से 26 से अधिक वार करके हत्या की गई थी। वारदात के समय वह अकेले थे और सुबह जब परिवार वाले पार्टी से लौटे तो उनका शव मिला। पुलिस आरोपियों के फोन रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने में जुटी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!