30 सितंबर की सुबह फ्लाई दुबई के विमान के भीतर जो कुछ हुआ, वह किसी डरावनी फिल्म के दृश्य से कम नहीं था। उस विमान में 174 यात्री सवार थे और अगर सही वक्त पर कॉकपिट का दरवाजा नहीं खुलता, तो चंद मिनटों की देर से सैकड़ों जिंदगियों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था। यही ख्याल कॉकपिट में खून से लथपथ पड़े कैप्टन स्मित मच्छार के जहन में कौंधा और इसीलिए बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी पूरी ताकत जुटाकर दरवाजा खोल दिया। इस घटना के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की और यह बातचीत करीब 9 मिनट तक चली। स्मित के सिर से लेकर हाथ तक बंधी हुई पट्टियां साफ बता रही हैं कि उन्हें कितने गहरे जख्म आए हैं। पीएम मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित ने कहा कि घायल होने के बावजूद उन्हें पता था कि यह आखिरी मौका है, अगर देर हुई तो सब मारे जाएंगे, दरवाजा वहीं था और उन्होंने उसे खोल दिया। स्मित ने यह भी बताया कि जब उन्हें दर्द होता है तो वे हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और जब पायलट उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर रहा था, तब भी वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। प्रधानमंत्री से बात करते हुए कैप्टन स्मित बेहद भावुक हो गए और आंखों में आंसू भरकर उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि भगवान ही उन्हें बचाया है। यह पूरी घटना बहादुरी, सूझबूझ और अटूट आस्था की मिसाल है, जिसने सैकड़ों परिवारों को तबाह होने से बचा लिया।
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी: घायल हालत में खोला कॉकपिट का दरवाजा, बचाई 174 यात्रियों की जान
30 सितंबर की सुबह फ्लाई दुबई के विमान के भीतर जो कुछ हुआ, वह किसी डरावनी फिल्म के दृश्य से कम नहीं था। उस विमान में 174 यात्री सवार थे और अगर सही वक्त पर कॉकपिट का दरवाजा नहीं खुलता, तो चंद मिनटों की
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




