|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कंपनी का नाम रखना अब और मुश्किल, नए नियमों से बढ़ी उद्यमियों की चिंता

कानपुर में नया कारोबार शुरू करने या अपनी मौजूदा कंपनी का नाम बदलने की चाह रखने वाले उद्यमियों के लिए अब यह प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक कठिन हो गई है। दरअसल, केंद्रीय पंजीकरण केंद्र यानी सीआरसी की ओर स

NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कंपनी का नाम रखना अब और मुश्किल, नए नियमों से बढ़ी उद्यमियों की चिंता
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर में नया कारोबार शुरू करने या अपनी मौजूदा कंपनी का नाम बदलने की चाह रखने वाले उद्यमियों के लिए अब यह प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक कठिन हो गई है। दरअसल, केंद्रीय पंजीकरण केंद्र यानी सीआरसी की ओर से नामों की समानता और अन्य नियमों की सख्त व्याख्या के कारण हर माह दाखिल होने वाले करीब एक हजार आवेदनों में से अधिकांश रद्द किए जा रहे हैं। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की नई एडवाइजरी में कंपनी अधिनियम 2013 और एलएलपी नियम 2009 के तहत नाम चयन की शर्तों को अब कड़ाई से लागू किया जा रहा है। पहले जहां केवल वर्तनी में मामूली बदलाव या शब्दों का क्रम बदलकर नाम को अलग दिखाया जा सकता था, अब ऐसा करना पर्याप्त नहीं माना जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भंग कंपनी का नाम दो वर्ष तक और रजिस्ट्रार के रजिस्टर से नाम हटाए जाने के बाद भी 20 वर्षों तक कोई अन्य उद्यमी उस नाम का उपयोग नहीं कर सकेगा। इसी तरह, एलएलपी के नाम पर पांच वर्ष और कंपनी का नाम बदलने के बाद पुराने नाम पर तीन वर्ष की रोक रहेगी। प्रस्तावित नाम में यदि बैंक, बीमा, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कंपनी सचिव जैसे विनियमित क्षेत्रों के शब्द शामिल हैं तो संबंधित नियामक संस्था से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, किसी विदेशी देश या शहर का नाम कंपनी के नाम में जोड़ने पर उस देश से कारोबारी संबंध का प्रमाण मांगा जा सकता है। नाम आवेदन से पहले अब ट्रेडमार्क की स्थिति जांचना भी अनिवार्य कर दिया गया है, क्योंकि यदि संबंधित वर्ग में कोई समान ट्रेडमार्क पंजीकृत मिलता है तो उसके स्वामी से एनओसी लेनी होगी। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के कानपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सीएस वैभव अग्निहोत्री ने बताया कि छोटी सी गलती से भी आवेदन रद हो रहे हैं। वहीं, सीएस वृंदा अग्रवाल ने सलाह दी है कि किसी योग्य कंपनी सचिव से परामर्श कर ही नाम चयन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि देरी और निराशा से बचा जा सके।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!