स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय ऐसा था जब क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया तक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बोलबाला था। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों से भी दाऊद का संपर्क था और उसका नाम इसमें कई बार सामने आया था। दाऊद का नाम सुनकर ही लोग खौफ में आ जाते थे, लेकिन एक नाम ऐसा था जिसने इस डॉन को डांटकर ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाल दिया था। ये बात आज से लगभग 40 साल पहले की है, जब 80 और 90 के दशक में दाऊद का बोलबाला होता था। भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएई में ट्राई सीरीज खेली जा रही थी। ये सीरीज यूएई में खेला जा रही थी और फाइनल के दौरान दाऊद भारत के ड्रेसिंग रूम में घुस आया था। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने उसे डांटकर बाहर निकाल दिया था। दरअसल, 1986 में खेली गई इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी नेट में अभ्यास करने के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। इस दौरान मशहूर अभिनेता महमूद कुछ लोगों के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बताया कि वो एक बड़ा बिजनेसमैन है, लेकिन असल में वो दाऊद इब्राहिम था। दाऊद जब भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आया, तो उसने बात करते हुए खिलाड़ियों को ऑफर दिया। उसका कहना था कि अगर टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान को हरा देती है, तो टीम के हर खिलाड़ी को एक टोयोटा कोरोला कार गिफ्ट में दी जाएगी। ये सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि ये विदेशी कार थी, जो उस दौर में मिलना बड़ी बात होती थी। जब दाऊद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आया, तो उस समय भारतीय कप्तान कपिल देव मौजूद नहीं थे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से वापस आए, तो बाहरी लोगों को देखकर भड़क गए। उन्होंने महमूद से साफ शब्दों में उन्हें बाहर जाने को कहा। कपिल ने दाऊद को भी कड़े लहजे में कहा, "ये कौन है, बाहर जाओ अभी।" इसके बाद दाऊद चुपचाप बाहर चला गया। बाद में कपिल देव को बताया गया कि वो शख्स दाऊद था, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान को इसके बावजूद न कोई डर लगा और न ही उनके चेहरे पर कोई शिकन थी। यह किस्सा आज भी भारतीय क्रिकेट जगत में कपिल देव के साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है, जब उन्होंने बिना किसी भय के अंडरवर्ल्ड डॉन को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाल दिया था।
कपिल देव ने दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से डांटकर भगाया, अंडरवर्ल्ड डॉन चुपचाप निकल गया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय ऐसा था जब क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया तक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बोलबाला था। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों से भी दाऊद का संपर्क था और उसका नाम इसम
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



