|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत का धमाका, दीप्ति संग शतकीय साझेदारी से भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 का पहाड़

वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 329 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर हरमनप्रीत कौर ने टीम को मुश्किल से नि

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत का धमाका, दीप्ति संग शतकीय साझेदारी से भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 का पहाड़
📷 NRI Post Hindi Desk

वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 329 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर हरमनप्रीत कौर ने टीम को मुश्किल से निकालते हुए कमाल की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद टीम महज 19 रन पर 2 विकेट गंवाकर गहरे संकट में थी। ऐसे मुश्किल वक्त में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान दीप्ति शर्मा ने क्रीज पर कदम रखा और शानदार शतकीय पारियां खेलकर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। हरमनप्रीत ने अपने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ते हुए महिला वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका रावल के साथ मिलकर 124 रनों की जबरदस्त साझेदारी की और टीम को संकट से बाहर निकाला। प्रतिका और तेजल हसनवीस के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाले रखा और उप-कप्तान दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी बुनी। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत कौर ने दमदार पारी खेलते हुए 121 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 126 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं दीप्ति शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 86 गेंदों पर 15 चौकों की बदौलत 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रतिका रावल ने 67 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। भारत की तरफ से इन तीन बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी किसी ने 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया। दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर के बीच 153 रनों की साझेदारी हुई, जो टीम के बड़े स्कोर की नींव साबित हुई।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!