|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कॉफी पीने से क्या सच में सूख जाता है शरीर? एक्सपर्ट ने बताई कितनी कप पीना है सेफ, कब बनता है खतरा

क्या आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो सुबह की शुरुआत एक कप गर्मागर्म कॉफी के बिना नहीं कर सकते? अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाता है, लेकिन क्

NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कॉफी पीने से क्या सच में सूख जाता है शरीर? एक्सपर्ट ने बताई कितनी कप पीना है सेफ, कब बनता है खतरा
📷 NRI Post Hindi Desk

क्या आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो सुबह की शुरुआत एक कप गर्मागर्म कॉफी के बिना नहीं कर सकते? अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? विशेषज्ञों के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन का शरीर पर हल्का ड्यूरेटिक इफेक्ट होता है, जिससे यूरिन के रास्ते शरीर से पानी और सोडियम बाहर निकल सकते हैं। इस कारण कॉफी पीने के बाद यूरिन की मात्रा बढ़ सकती है, लेकिन बार-बार यूरिन आने का मतलब यह नहीं कि शरीर में पानी की कमी हो गई। इस मुद्दे को लेकर पबएमईडी में प्रकाशित एक शोध में यह पाया गया कि नियमित रूप से सीमित मात्रा में कॉफी पीने वालों के शरीर के कुल पानी में कोई खास अंतर नहीं आता। शोधकर्ताओं ने कॉफी पीने वालों की तुलना सिर्फ पानी पीने वालों से की, जिसमें हाइड्रेशन के स्तर में महत्वपूर्ण अंतर नहीं मिला, यानी सीमित कॉफी से डिहाइड्रेशन का खतरा नहीं है। असली सवाल यह है कि आखिर कितनी कॉफी पीने पर यह खतरा बनता है? दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने इस पर अपनी राय रखी है। डॉक्टरों के मुताबिक, एक दिन में 350 से 400 मिलीग्राम तक कैफीन लेना सुरक्षित माना जाता है, जो लगभग तीन कप कॉफी के बराबर है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति रोजाना 500 मिलीग्राम से अधिक यानी चार या उससे ज्यादा बड़े कप कॉफी का सेवन करता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसा करने से शरीर में लिक्विड का संतुलन बिगड़ सकता है और पानी की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा, अत्यधिक कॉफी पीने से सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी है कि जिन मरीजों को हमेशा उच्च रक्तचाप यानी हाई बीपी की शिकायत रहती है, जिन्हें पेट की कोई गंभीर बीमारी है या जो नींद की गोलियों पर निर्भर हैं, उन्हें कॉफी से परहेज करना चाहिए। ऐसे लोगों को कॉफी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। अंत में यही निष्कर्ष निकलता है कि संतुलित मात्रा में कॉफी का आनंद लेना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। अपनी दिनचर्या में कॉफी की मात्रा को नियंत्रित रखें और शरीर से मिलने वाले संकेतों पर ध्यान दें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!