श्रीनगर। घाटी में विस्थापन के बाद वीरान पड़ी कश्मीरी हिंदुओं की संपत्तियों के फर्जी सेल डीड बनाकर धोखे से बेचने के मामले में वांछित आरोपित सोमनाथ कौल आखिरकार क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया है। आरोपित सोमनाथ कौल खुद को संपत्ति का मालिक बताकर और अलग-अलग पहचानों के रूप में पेश होकर जालसाजी का खेल खेलता था। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी और उसे पकड़ने के लिए कई बार सार्वजनिक नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन वह बार-बार पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। श्रीनगर के सब-जज की अदालत के आदेश और महीनों की निगरानी के बाद आर्थिक अपराध शाखा की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक आरोपित मूल रूप से बेंगलुरु नार्थ के लोटस टावर का निवासी बताया गया है और वर्तमान में जम्मू के जानीपुर में रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार आरोपित पर जमीन के सौदों में फर्जी पावर ऑफ अटार्नी और एग्रीमेंट टू सेल का इस्तेमाल करने तथा लोगों को आर्थिक लेन-देन में फंसाने के आरोप हैं। सोमनाथ कौल ने जमीन के सौदे के लिए लोगों को राजी करने के लिए समय-समय पर खुद को अलग-अलग नामों जैसे बृज नाथ भट्ट, मोहन लाल धर और हादी नाथ धर के रूप में पेश किया। जांच एजेंसी इस मामले में करोड़ों के वित्तीय लेन-देन, संपत्ति सौदों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। इसी मामले में पिछले सप्ताह बड़गाम निवासी गुलाम मोहिउद्दीन डार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर पुलवामा और बिजबिहाड़ा में कश्मीरी हिंदुओं की जमीन और पेड़ों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने के नाम पर 93 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा ने लोगों से जमीन और वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध आर्थिक अपराधों की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है। इस पूरे मामले ने घाटी में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं की खाली पड़ी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जालसाज फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचानों के जरिए इन संपत्तियों को बेचकर मोटी कमाई करने में लगे हुए थे। पुलिस की विशेष टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस जालसाजी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितनी संपत्तियों को इस तरह धोखे से बेचा गया है।
कभी 'भट्ट', कभी 'धर' बनकर कश्मीरी पंडितों की जमीन बेचने वाला सोमनाथ कौल आखिरकार गिरफ्तार
श्रीनगर। घाटी में विस्थापन के बाद वीरान पड़ी कश्मीरी हिंदुओं की संपत्तियों के फर्जी सेल डीड बनाकर धोखे से बेचने के मामले में वांछित आरोपित सोमनाथ कौल आखिरकार क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया है। आरोपित
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





