उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएनजी पाइपलाइन और कनेक्शन की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क खुदाई की अनुमति मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। खासकर कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पीएनजी से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में नई सड़कें प्रस्तावित हैं, वहां पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का प्रावधान पहले से कार्ययोजना में शामिल किया जाए। इससे भविष्य में बार-बार सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकारी संसाधनों की बचत होगी। बैठक में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए भूमि आवंटन की अड़चन दूर करने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि गैस कंपनियों को भूमि आवंटन, किराये और लीज पर देने से संबंधित स्पष्ट नीति जल्द तैयार की जाए। इस नीति में पीएनजी प्लांट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव ने प्रत्येक एजेंसी को परियोजना पूरी होने तक की विस्तृत टाइमलाइन तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही, हर सप्ताह के लक्ष्य तय कर साप्ताहिक प्रगति के आधार पर काम कराने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है। इस पहल से हरिद्वार में पीएनजी का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बिछेगी पीएनजी पाइपलाइन, बारिश के बाद युद्धस्तर पर काम शुरू करने के निर्देश
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएनजी पाइपलाइन और कनेक्शन की समीक्षा बैठक की। इ
NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




