|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

क्राइम पेट्रोल में फीकी पड़ी 'सिंघम' की दहाड़, अनूप सोनी की कमी को क्या भर पाएंगे अजय देवगन?

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन ने 'ए बिग हैलो टू ऑल ऑफ यू' कहते हुए टेलीविजन पर एक नए अवतार में कदम रखा है। उन्होंने सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे रियलिटी या क्विज शो को चुनने की बजाय सबसे अलग रास्ता अ

NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन ने 'ए बिग हैलो टू ऑल ऑफ यू' कहते हुए टेलीविजन पर एक नए अवतार में कदम रखा है। उन्होंने सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे रियलिटी या क्विज शो को चुनने की बजाय सबसे अलग रास्ता अपनाते हुए आइकॉनिक क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली है। इस शो में उन्होंने अनूप सोनी की जगह ली है, जिनकी कहानी कहने की शैली ही शो की जान मानी जाती थी। फिल्मों में अपने दमदार और गंभीर किरदारों के लिए मशहूर अजय से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शो की शुरुआत के बाद से ही फैंस को निराशा हाथ लगी है। उनकी डायलॉग डिलीवरी में वो नेचुरल फ्लो नहीं दिखता जो क्राइम स्टोरी की गंभीरता को बढ़ाने के लिए जरूरी है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे वो स्क्रिप्ट को पढ़कर सुनाते हैं, न कि कहानी को महसूस करते हुए उसे प्रस्तुत करते हैं। जहां अनूप सोनी शो के अंत में 'सावधान रहे, सर्तक रहे' कहकर दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ते थे, वहीं अजय की आवाज में वो वह संवेदनशीलता और सहजता नहीं झलकती। उनकी स्टार इमेज और सिनेमाई रुतबा इस शो के माहौल पर भारी पड़ता है, जिससे असली कहानी पीछे छूट जाती है। मेकर्स की ओर से शो के फॉर्मेट और नैरेशन स्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे अजय की मौजूदगी और अटपटी लगती है। दर्शकों को रह-रहकर अनूप सोनी की याद आ रही है, क्योंकि क्राइम शो में होस्ट का सहज होना बेहद जरूरी है, जहां अजय कहानी को अपने व्यक्तित्व के आगे छिपा देते हैं। हालांकि, अजय की गंभीर पर्सनैलिटी और भारी आवाज शो के लिए अच्छी है, लेकिन प्रस्तुति के दौरान उनका ओवरऑल एक्सप्रेशन और संवाद अदायगी का तरीका शो के मूल स्वरूप से मेल नहीं खाता। यह कहना मुश्किल है कि क्या अजय अनूप सोनी की कमी को पूरा कर पाएंगे और निर्माताओं ने स्टार पावर के चक्कर में शो का असली आकर्षण खो दिया है। यह भी जिक्र है कि अजय क्राइम पेट्रोल के केवल पंद्रह एपिसोड्स में ही नजर आएंगे, जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि शो के भविष्य की दिशा क्या होगी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!