|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

किराए का प्यार, असली धोखा! रेंट बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड स्कैम से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'रेंट अ बॉयफ्रेंड' और 'रेंट अ गर्लफ्रेंड' के नाम से एक नया साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें ठग बेहद शातिराना तरीके से आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस नए स्कैम की ज

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'रेंट अ बॉयफ्रेंड' और 'रेंट अ गर्लफ्रेंड' के नाम से एक नया साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें ठग बेहद शातिराना तरीके से आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस नए स्कैम की जानकारी गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी साइबर दोस्त आईफोरसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करके दी है। एजेंसी के अनुसार, ये साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से नकली और आकर्षक फोटो प्रोफाइल तैयार करते हैं, जिससे लोग इनके जाल में आसानी से फंस जाते हैं। इन फर्जी प्रोफाइलों का मकसद अकेले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना और फिर उनसे पैसे ऐंठना होता है। साइबर दोस्त ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर कई संदिग्ध लोग मौजूद होते हैं, जिनका एकमात्र इरादा आपके बैंक खाते में सेंध लगाना होता है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि ऑनलाइन प्यार के नाम पर अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है, तो यह स्कैम होने की सबसे बड़ी चेतावनी है। ये ठग किसी मजबूरी का झांसा देकर या कोई बहाना बनाकर मोटी रकम की मांग करते हैं और कई मामलों में तो पीड़ित का पूरा बैंक खाता ही खाली कर देते हैं। एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि वे फर्जी डेटिंग ऐप्स और ऐसी वेबसाइटों से पूरी तरह दूर रहें, जहां रेंट पर बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। साथ ही, ऐसे लोगों के साथ कभी भी अपने बैंक की जानकारी, ओटीपी या निजी विवरण साझा न करें, क्योंकि वे इन्हीं चीजों का इस्तेमाल करके आपके खाते से पैसे उड़ा सकते हैं। पीड़ित होने से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें और किसी भी तरह की वित्तीय लेनदेन की मांग को तुरंत संदेह की दृष्टि से देखें। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन रिश्तों में जल्दबाजी न दिखाएं और हमेशा सतर्क रहकर ही किसी भी तरह के डिजिटल लेन-देन में भाग लें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!