|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कुरुक्षेत्र में खौफनाक वारदात: पत्नी ने पति का पेट चीरा, आंतें बैग में भरते देखा गया, फिर लगाई छलांग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में एक महिला ने अपने ही पति की चाकुओं से गोदकर

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में एक महिला ने अपने ही पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी विमला देवी ने उस पर लगातार कई वार किए, जिससे उसका पेट लगभग 35 सेंटीमीटर तक फट गया और आंतें बाहर निकल आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने बताया कि राजेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, जबकि विमला उसकी आंतों को एक बैग में डाल रही थी। मकान मालिक को सामने देखकर विमला घबरा गई और उसने छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकान मालिक रिंकू के अनुसार, राजेश करीब एक साल पहले मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहने आया था और अपनी पत्नी के साथ यहीं रह रहा था। रविवार शाम करीब पांच बजे रिंकू ने दोनों के बीच चीख-पुकार सुनी, जिसके बाद जब वह छत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं और साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पेट पर गहरी चोटों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि विमला झाड़-फूंक का काम करती थी और दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजेश पिहोवा रोड स्थित एक वाटर ट्रेडिंग कंपनी में काम करता था और दंपती की कोई संतान नहीं थी। पुलिस अब विमला के बयान के आधार पर हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल विमला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!