जींद जिले के रिटौली गांव की 20 वर्षीय किसान बेटी कीर्ति शर्मा ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि दक्षिण कोरिया की टीम लंबे समय से विश्व तीरंदाजी की शीर्ष टीमों में शुमार रही है। कीर्ति के पिता विजय शर्मा तीन एकड़ भूमि के किसान हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी के सपनों को सर्वोपरि रखा और उसे खेलों में आगे बढ़ाया। बेटी की सफलता के लिए उन्होंने कर्ज तक लिया और फसल बेचकर उसे चुकाया। कीर्ति ने 15 वर्ष की आयु में पिल्लूखेड़ा के एफएस कान्वेंट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते समय कोच उधम सिंह के कहने पर तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था। नया धनुष महंगा आने के कारण पिता ने उस समय स्कूल से पांच हजार रुपये में पुराना धनुष खरीदकर कीर्ति को दिया। वर्ष 2022 में हजारीबाग पदमा साई झारखंड में चयन के दौरान नए धनुष की आवश्यकता पड़ी, तब पिता ने आढ़ती से 60 हजार रुपये ब्याज पर लेकर पटियाला से धनुष खरीदा। बाद में साई की ओर से कीर्ति शर्मा को पांच लाख रुपये का धनुष दिलवाया गया। कीर्ति के दादा राम जुआरी, दादी भरपाई देवी और मां गुड्डी देवी ने कहा कि बेटी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है और उन्हें उस पर नाज है। उन्हें उम्मीद है कि कीर्ति ओलिंपिक में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेगी। विजय शर्मा की छह बहन और तीन बुआ हैं, जिनके 27 बच्चों की शादियों के भात भी भरने हैं, कुछ के भात भर भी चुके हैं। गांव में तीन छोटे कमरों का मकान है, लेकिन आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई और खेल को जारी रखा। जब कीर्ति ने तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया, तब उन्हें पता नहीं था कि इसका सामान काफी महंगा आता है, लेकिन विजय पीछे नहीं हटे और कीर्ति का अभ्यास जारी रखा। उनका छोटा बेटा 19 वर्षीय गौरव शर्मा अभी हरिद्वार के अमृता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस ट्रेड से बीटेक कर रहा है। शुरुआत में पिता विजय ने बेटे गौरव को तीरंदाजी में आगे बढ़ाने की सोची थी, लेकिन गौरव की रुचि पढ़ाई में अधिक थी। मां गुड्डी ने बताया कि उनका छह माह पहले बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था, तब कीर्ति को घर बुलाया गया था, लेकिन कीर्ति ने कहा कि यह उसके पूरे करियर का सवाल है, इसलिए वह प्रैक्टिस नहीं छोड़ सकती। कीर्ति उनसे मिलकर एक ही दिन बाद वापस चली गई। प्रशिक्षण सत्र पूरा होने के बाद भी कई घंटे तक कीर्ति अभ्यास करती रहती है और गांव आने पर स्कूल में अभ्यास करने जाती है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान सुबह प्रैक्टिस के लिए जल्दी घर से जाती थी और मां अलसुबह उठकर उसके लिए खाना तैयार करती थी। खेलों के साथ-साथ कीर्ति शर्मा पढ़ाई में भी अव्वल रही है। उसने 10वीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड से 90 प्रतिशत अंकों के साथ पास की, वहीं 12वीं कक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से कला संकाय के साथ 90 प्रतिशत से अधिक अंकों में पास हुई। इस समय कीर्ति पानीपत के अहर-कुराना गांव स्थित कालेज से बीए कला संकाय की दूसरे वर्ष की छात्रा है। खेलों के दम पर कीर्ति को पिछले महीने ही बीएसएफ कांस्टेबल में नौकरी मिली है, हालांकि अभी उसे स्टेशन अलाट नहीं हुआ है। पिता विजय शर्मा ने बताया कि कीर्ति की वीरवार शाम और शुक्रवार सुबह भी परिवार से फोन पर बात हुई थी और उस समय वह पदक जीतने को लेकर आश्वस्त लग रही थी, हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गोल्ड जीतेगी क्योंकि प्रतिद्वंद्विता कड़ी थी। बेटी के गोल्ड जीतने की सूचना भाई गौरव ने स्वजनों को दी, उस समय वह खेत में कंबाइन से धान की फसल कटवाने के लिए गया हुआ था और पत्नी गुड्डी सास-ससुर के लिए घर पर चाय बना रही थी। इसके बाद परिवार और गांव में खुशी की लहर
कर्ज लेकर खरीदा धनुष, बेटी कीर्ति ने एशियन गेम्स में दिलाया भारत को स्वर्ण
जींद जिले के रिटौली गांव की 20 वर्षीय किसान बेटी कीर्ति शर्मा ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने म
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



