|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कोर्ट जाने से पहले 50% जुर्माना! चालान के नए नियम से भड़के वकील, जानें पूरा मामला

दिल्ली की सड़कों पर चालान कटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब चालान कटने के बाद की कहानी बदल जाएगी। मामला सिर्फ जुर्माना भरने का नहीं है, बल्कि उस रास्ते का है जिससे होकर आप कोर्ट तक पहुंचेंगे। सेंट्रल

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोर्ट जाने से पहले 50% जुर्माना! चालान के नए नियम से भड़के वकील, जानें पूरा मामला
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली की सड़कों पर चालान कटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब चालान कटने के बाद की कहानी बदल जाएगी। मामला सिर्फ जुर्माना भरने का नहीं है, बल्कि उस रास्ते का है जिससे होकर आप कोर्ट तक पहुंचेंगे। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल यानी सीएमवीआर, 1989 के नियम 167 में हुए बदलाव की वजह से यह पूरा विवाद शुरू हुआ है। नए नियम के मुताबिक, अगर आपने चालान को चुनौती दी और आपकी बात शुरुआती स्तर पर खारिज हो गई, तो अदालत का दरवाजा खटखटाने से पहले चालान की पचास फीसदी रकम जमा करनी होगी। बस, इसी पचास फीसदी वाली शर्त ने दिल्ली के वकीलों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन और कोऑर्डिनेशन कमेटी ने बीस सितंबर को जारी एक सर्कुलर में इस बदलाव को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वकीलों ने काम-काज भी बंद करने का फैसला किया था। वकीलों ने इस विरोध में काम से दूरी बनाई और सवाल उठाया कि किसी चालान पर सही या गलत का फैसला करने का अधिकार आखिर अदालत का है या सरकारी अधिकारी का। वकीलों का कहना है कि नए सिस्टम में किसी चालान को चुनौती देने पर पहले यह तय करने की जिम्मेदारी कार्यपालिका यानी सरकारी अधिकारी को दी गई है कि व्यक्ति की आपत्ति स्वीकार की जाए या नहीं। वकीलों के मुताबिक, चालान से जुड़े विवाद पर अंतिम फैसला न्यायपालिका का विषय होना चाहिए। नए नियम 167(5) के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के वाहन का चालान होता है तो उसके पास दो विकल्प होंगे। वह चालान में बताई गई रकम स्वीकार करके उसका भुगतान कर सकता है या फिर निर्धारित पोर्टल के जरिए चालान को चुनौती दे सकता है। चुनौती के साथ जरूरी दस्तावेज और सबूत भी जमा करने होंगे। यह मामला राज्य सरकार की ओर से तय की गई अथॉरिटी के सामने रखा जाएगा। नए नियम के तहत चालान को चुनौती देने के लिए पैंतालीस दिन का समय दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति इस तय समय में निर्धारित अथॉरिटी के सामने चालान को चुनौती नहीं देता है तो उसे चालान स्वीकार किया हुआ माना जाएगा। यानी चालान जारी होने के बाद वाहन मालिक के पास सीमित समय होगा, जिसमें उसे या तो जुर्माना भरना होगा या फिर तय प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी। वकीलों के विरोध की सबसे बड़ी वजह चालान की रकम का पचास फीसदी पहले जमा करने की शर्त है। नए नियम के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के वाहन का चालान कटता है और उसकी ओर से दी गई आपत्ति या उसके दस्तावेजों को निर्धारित अथॉरिटी खारिज कर देती है, तो वह इसके बाद सक्षम कोर्ट का रुख कर सकता है। हालांकि, कोर्ट जाने से पहले उसे चालान में तय रकम का पचास फीसदी हिस्सा जमा करना होगा। वकीलों का कहना है कि यह शर्त आम लोगों के लिए बड़ी मुश्किल पैदा करने वाली है। उनका तर्क है कि अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके खिलाफ गलत चालान किया गया है तो उसे अपनी बात सीधे अदालत के सामने रखने का अधिकार होना चाहिए। वकीलों का कहना है कि यह न्यायिक काम है और इसे कार्यपालिका के हाथ में नहीं दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन को लेकर किसी व्यक्ति का चालान किया गया है तो यह तय करना अदालत का काम होना चाहिए कि वास्तव में उस व्यक्ति ने नियम तोड़ा है या नहीं। वकीलों के मुताबिक, नए सिस्टम में सरकारी अधिकारी पहले व्यक्ति की आपत्ति पर फैसला करेंगे। अगर आपत्ति खारिज होती है तो व्यक्ति को कोर्ट जाने के लिए चालान की पचास फीसदी रकम पहले जमा करनी होगी। यानी चालान से पीड़ित व्यक्ति पहले ही आधा दोषी हो जाएगा। इसी प्रक्रिया और नियम को लेकर वकील सवाल उठा रहे हैं। यहां यह भी समझना जरूरी है कि कई बार ट्रैफिक नियम तोड़ने के पीछे कोई खास परिस्थिति हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से ट्रैफिक जाम में फंसा है, और उसके घर पर कोई मेडिकल इमरजेंसी है या वो किसी अन्य जरूरी काम से घर से निकला है, और ऐसी परिस्थिति में यदि जल्दबाजी में उससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो जाता है तो क्या उसे अपनी परिस्थिति अदालत के सामने बताने का मौका नहीं मिलना चाहिए। अब असल सवाल यही है कि आगे क्या होगा। वकीलों का विरोध मुख्य रूप से नए च

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!