|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

कार्डियक अरेस्ट में हर मिनट कीमती, तुरंत सीपीआर से 50% तक बढ़ सकती है बचने की संभावना

नाना पाटेकर का आज सुबह तड़के 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जो एक बेहद खतरनाक कंडीशन है। जी हां, हार्ट अटैक से कहीं ज्यादा भयानक और जानलेवा। ऑस्

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

नाना पाटेकर का आज सुबह तड़के 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जो एक बेहद खतरनाक कंडीशन है। जी हां, हार्ट अटैक से कहीं ज्यादा भयानक और जानलेवा। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल फाउंडेशन के अनुसार, हार्ट अचानक हंसते-खेलते व्यक्ति का जमीन पर गिर पड़ना, नब्ज बंद होना, आंखें बंद होना और सांस न आना, ये सभी कार्डियक अरेस्ट के शुरुआती और जानलेवा लक्षण हैं जिन्हें मामूली नहीं समझना चाहिए। कार्डियक अरेस्ट में दिल का इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम करना बंद कर देता है जिससे दिल की धड़कन एक दम रुक जाती है और दिमाग और बाकी अंगों तक खून का बहाव बंद हो जाता है। हार्ट हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के अनुसार, भारत में होने वाली सभी मौतों में लगभग 10% सडन कार्डियक अरेस्ट के कारण होती हैं और दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों में आधी भी कार्डियक अरेस्ट के कारण ही होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि अस्पताल के बाहर कार्डियक अरेस्ट आने पर मरीज के बचने की संभावना आमतौर पर केवल 8% से 10% ही होती है। कार्डियक अरेस्ट के बाद हर बीतते मिनट के साथ मरीज के बचने का चांस 7% से 10% तक कम हो जाता है और 10 मिनट के अंदर मरीज ब्रेन डेड हो सकता है। लेकिन अगर पास में मौजूद इंसान तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दे तो बचने की यह संभावना 40% से 50% तक बढ़ सकती है। बिना किसी मदद बचने का चांस: अगर मरीज को 10 मिनट तक कोई प्राथमिक इलाज न मिले तो बचने का चांस 1% से भी कम रह जाता है। सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट के बाद तुरंत सीपीआर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। मेडिकल टीम के पहुंचने तक बिना रुके मरीज की छाती के बीच में जोर-जोर से दबाएं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, एक मिनट में 100 से 120 बार छाती को दबाना चाहिए। तुरंत सीपीआर मिलने पर बचने का चांस: अगर घटना के 1-2 मिनट के भीतर मरीज को सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो सर्वाइवल रेट बढ़कर 40% से 50% तक हो जाता है, जबकि हार्ट अटैक के मामलों में ये आंकड़ा 60 से 90 प्रतिशत है। एईडी मिलने पर बचने का चांस: अगर सीपीआर के साथ-साथ 3-5 मिनट में इलेक्ट्रिकल शॉक मिल जाए तो बचने की संभावना 50% से 70% तक पहुंच जाती है। एईडी का मतलब है ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर, इसे शॉक देने वाली या धड़कन सुधारने वाली मशीन कहा जा सकता है। कार्डियक अरेस्ट में इन 3 स्टेप्स को करें फॉलो: अगर कोई व्यक्ति आपके सामने गिर गया तो पहले उसके कंधे थपथपाएं और जोर से पूछें क्या आप ठीक हैं। अगर कोई जवाब न मिले और सांस बंद हो या सिर्फ हांफने जैसी आवाज आए तो समझ जाएं कि कार्डियक अरेस्ट है, इसलिए सबसे पहले हाथों से तुरंत सीपीआर देना शुरू करें। किसी और व्यक्ति से तुरंत एम्बुलेंस बुलाने को कहें और पास में अगर एईडी मशीन उपलब्ध हो तो तुरंत मंगवाएं। हैंड्स-ओनली सीपीआर देने के लिए मरीज को फर्श या किसी कठोर सतह पर सीधा लिटाएं, अपनी एक हथेली को मरीज की छाती के ठीक बीचों-बीच रखें और दूसरी हथेली को उसके ऊपर रखकर उंगलियों को आपस में फंसा लें। अपनी कोहनी एकदम सीधी रखें और अपने शरीर के वजन से छाती को 2 से 2.5 इंच नीचे तक दबाएं। एक मिनट में 100 से 120 बार दबाने की रफ्तार रखें और जब तक एम्बुलेंस या डॉक्टर न आ जाएं या मरीज खुद सांस न लेने लगे, बिना रुके लगातार सीपीआर देते रहें। यही वो एक काम है जो किसी मरते हुए इंसान की जान बचा सकता है और इसीलिए समय पर सीपीआर और एईडी की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!