|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

किराड़ी के जलभराव का स्थायी समाधान: 263.45 करोड़ की लागत से बनेगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई ड्रेन

नई दिल्ली। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से बनी जलजमाव की भीषण समस्या से अब निजात मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में रेलवे लाइन

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
किराड़ी के जलभराव का स्थायी समाधान: 263.45 करोड़ की लागत से बनेगी साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई ड्रेन
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से बनी जलजमाव की भीषण समस्या से अब निजात मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में रेलवे लाइन के साथ लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई ड्रेन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 263.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इसके निर्माण कार्य को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली सरकार के लगातार प्रयासों के चलते रेलवे ने भी इस परियोजना को अपनी स्वीकृति दे दी है, जिससे कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किराड़ी क्षेत्र की भूगोलिक स्थिति और तेजी से हुए अनियोजित निर्माण के कारण यहां वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रहती है, और अब इसका समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र की जलभराव समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित गंभीरता से काम नहीं किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का लाभ केवल किराड़ी विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मुंडका, बवाना और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों को भी इससे राहत मिलेगी। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र की करीब 70 अनधिकृत कॉलोनियों को प्रस्तावित ड्रेन से जल निकासी की सुविधा मिलेगी। मुंडका विधानसभा क्षेत्र में रानीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, वेणु एन्क्लेव सहित रतन पार्क, राजधानी पार्क, जेजे क्लस्टर कालोनी, राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन, राम नगर, कुंवर सिंह नगर और निलोठी गांव सहित अन्य अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों की समस्या दूर होगी। वहीं, बवाना विधानसभा क्षेत्र में रोहिणी सेक्टर-20, 21 और 22 तथा नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र में जेजे क्लस्टर नांगलोई, अध्यापक नगर और शिवराम पार्क आदि क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या का समाधान होगा। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता देना है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान भी हो। प्रस्तावित ड्रेन रेलवे लाइन के साथ बनाई जाएगी और इसकी क्षमता 760 क्यूसेक रखी गई है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी यह ड्रेन मुंडका हाल्ट स्टेशन से शुरू होकर सप्लीमेंटरी ड्रेन में जाकर मिलेगी, जिससे पानी की निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और आने वाले वर्षों में मानसून के दौरान इन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!