|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कर्नाटक मुठभेड़ मामले में भाजपा का बड़ा आरोप: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पास से गोली चलाने की पुष्टि का दावा, सीबीआई जांच की मांग

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चामराजनगर जिले में संदिग्ध शिकारियों को नजदीक से गोली मारी गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने तीनों मृतकों की पोस

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कर्नाटक मुठभेड़ मामले में भाजपा का बड़ा आरोप: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पास से गोली चलाने की पुष्टि का दावा, सीबीआई जांच की मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चामराजनगर जिले में संदिग्ध शिकारियों को नजदीक से गोली मारी गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने तीनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मीडिया के साथ साझा करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार गोलीबारी की सच्चाई छिपा रही है। गौरतलब है कि कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के वन क्षेत्र में पिछले दिनों एंथनी सैमी, जान रोज पीटर और कुमार मारे गए थे, जबकि महिमदास नामक व्यक्ति घटना के बाद जंगल से भाग गया था। वन अधिकारियों ने शुरुआती बयान में इन सभी को शिकारी बताया था, लेकिन भाजपा इस दावे पर सवाल उठा रही है और उसने विश्वसनीय जांच की मांग की है। विजयेंद्र ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि पार्टी ने घटना की सच्चाई उजागर करने के लिए एक तथ्य-खोजी दल का गठन किया था, जिसने घटनास्थल का दौरा करके जानकारी जुटाई है। उन्होंने घटनास्थल की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि इनसे संभावना जताई जा रही है कि गोलियां बेहद करीब से चलाई गई हों। भाजपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि यह वास्तव में मुठभेड़ थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुठभेड़ में मारे गए लोग आदतन अपराधी नहीं थे और वे गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते थे। विजयेंद्र ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि जो व्यक्ति जंगल से भाग निकला था, वह अभी कहां है और उसका बयान क्यों दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि वह इस मामले का महत्वपूर्ण गवाह हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि वन विभाग में कुछ अनियमितताएं हो सकती हैं, जिसकी जानकारी मृतकों को थी और शायद उन्हें इसी वजह से निशाना बनाया गया। भाजपा ने वन मंत्री से तुरंत इस्तीफा देने और पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है। साथ ही, मानवीय आधार पर पार्टी ने मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!