|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई: धतूरा बेचने पर अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर एक कड़ा फैसला लेते हुए तीन प्रमुख ऑनलाइन होम डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने अमेजन, स्विगी इंस्टामा

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर एक कड़ा फैसला लेते हुए तीन प्रमुख ऑनलाइन होम डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह कार्रवाई इन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित धतूरे के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर की गई है। दरअसल, विभाग की जांच में यह बात सामने आई कि इन वेबसाइटों पर धतूरा को खाद्य पदार्थ के रूप में सूचीबद्ध करके बेचा जा रहा था, जो कि अत्यंत जहरीला होता है और जिसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ पैकेटों पर खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण का लाइसेंस और पंजीकरण संख्या भी अंकित थी, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है। प्राधिकरण ने तीनों कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे धतूरे से संबंधित सभी ऑनलाइन सूचियों और विज्ञापनों को तुरंत हटाएं और इसकी बिक्री, वितरण तथा प्रदर्शन को पूरी तरह से रोकें। विभाग ने धतूरे की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं और प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अमेजन ने अभी तक अपना जवाब दर्ज नहीं कराया है, जबकि स्विगी इंस्टामार्ट ने दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। बिगबास्केट ने धतूरे की बिक्री रोकने की बात कही है और भविष्य में ऐसी सूचियों पर 'इंसानों के खाने के लिए नहीं' का स्पष्ट उल्लेख करने की बात कही है। विभाग ने तीनों प्लेटफार्मों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है और चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!