|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

करनाल में रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर, टेंपो चालक और गाय की मौत; बस चालक फरार

करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में अदालत भवन के सामने स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो चालक की मौत हो गई और वाहन में लदी एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
करनाल में रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर, टेंपो चालक और गाय की मौत; बस चालक फरार
📷 NRI Post Hindi Desk

करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में अदालत भवन के सामने स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो चालक की मौत हो गई और वाहन में लदी एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गांव गुढ़ा निवासी रविंद्र सैनी (35) लाडवा रोड स्थित पाल कालोनी से अपने टेंपो वाहन में एक गाय और बछड़े को लोड कर नगला रोड़ान की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह इंद्री बस स्टैंड से थोड़ा आगे अदालत भवन के सामने पहुंचा, तो करनाल की तरफ से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। बस जींद डिपो की बताई जा रही है और उसे आगे यमुनानगर जाना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में मौजूद एक गाय की भी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि मृतक के भाई बंटी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आसपास बस स्टैंड, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय और अदालत भवन होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। लोगों का कहना है कि चौक पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था, जिसके कारण स्टेट हाईवे पार करते समय वाहन चालकों को दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!