|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

करवा चौथ पर गीता बसरा का गुलाबी अंदाज, हरभजन संग मनाई शादी की 11वीं सालगिरह

करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की हसीनाओं तक ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने चांद का दीदार करने के बाद पति हरभजन सिंह के हाथों व्रत खोला और इस खास पल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। करवा चौथ के मौके पर गीता बसरा गुलाबी रंग के खूबसूरत एथनिक सूट में नजर आईं। उनके सूट पर गोल्डन कढ़ाई की गई है, जो उनके लुक को खास बना रही है। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल जूलरी पहनी और हाथों में मेहंदी सजाई। गीता ने गले में मंगलसूत्र, कानों में बड़े इयररिंग्स पहने हैं और एक हाथ में कड़ा पहन रखा है। गीता के लुक में उनके देसी हेयरस्टाइल ने चार चांद लगाए हैं, उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाई है, जिसकी वजह से वो बिल्कुल पंजाबी कुड़ी लग रही हैं। तस्वीरों में गीता बसरा छलनी से चांद देखने की रस्म निभाती दिखाई दे रही हैं। वहीं, हरभजन सिंह उनके सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिख रही है और तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। गीता बसरा और हरभजन सिंह के लिए इस बार का करवा चौथ इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इसी मौके पर दोनों की शादी के 11 साल भी पूरे हो गए। गीता ने इस खास दिन की तस्वीरें शेयर करते हुए पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा चांद, मेरी ताकत के स्तंभ को 11वीं सालगिरह मुबारक। हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों की जोड़ी परफेक्ट स्टार कपल्स में शामिल है। शादी के बाद से ही दोनों कई खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं। करवा चौथ पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में भी दोनों के बीच प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!