|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

करवा चौथ पर घुंघरू और कलावे से सजाएं पूजा की थाली, कम खर्च में पाएं डिजाइनर लुक

करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अपने शृंगार से लेकर पूजा की थाली तक हर चीज का विशेष ध्यान रखती हैं। इस दिन पूजा के लिए खास थाली, लोटा और दीया सुहागनें खरीदकर लाती हैं, जहां पहले मिट्टी का बना लोटा इस्तेमा

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अपने शृंगार से लेकर पूजा की थाली तक हर चीज का विशेष ध्यान रखती हैं। इस दिन पूजा के लिए खास थाली, लोटा और दीया सुहागनें खरीदकर लाती हैं, जहां पहले मिट्टी का बना लोटा इस्तेमाल किया जाता था। अब बाजार में कई तरह की डिजाइनर थालियां, लोटा और दीया मिलने लगे हैं, जिनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आप घर पर रखी साधारण स्टील या पीतल की थाली को भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए घुंघरू, गोल्डन लेस, गोटा और लाल-पीले कलावे जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनकी मदद से कम खर्च में थाली को पारंपरिक और शानदार लुक दिया जा सकता है। अगर आप पूजा की थाली को रॉयल और पारंपरिक लुक देना चाहती हैं, तो घुंघरू और गोल्डन लेस वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए एक साधारण थाली लें और उसके किनारों को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर थाली के बाहरी किनारे पर सुनहरी गोटा-लेस चिपकाएं। इसके बाद पूरी थाली पर गुलाबी या लाल रंग की खूबसूरत लेस चिपका दें और फिर बीच में घुंघरू को धागे की मदद से थाली पर लगाएं। आप चाहें तो थाली के साथ करवा और छलनी को भी इसी तरह सजा सकती हैं, जिसके लिए लाल या गुलाबी रंग की डोरी, सुनहरे मोती और गोटा-लेस का इस्तेमाल करें। गुलाबी रंग के साथ गोल्डन सजावट काफी अच्छी लगती है और अगर आप थोड़ी और सजावट करना चाहती हैं, तो थाली के एक कोने पर छोटा-सा सजावटी हार्ट या फूल भी लगा सकती हैं। इसी तरह अगर आप कम खर्च में घर पर ही डिजाइनर पूजा की थाली बनाना चाहती हैं, तो लाल और पीले कलावे से धारियों वाला डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए एक साधारण स्टील या पीतल की थाली लें और सबसे पहले इसके किनारों पर सुनहरी लेस लगाएं। अब थाली के अंदर लाल और पीले रंग के कलावे को एक के बाद एक सीधी लाइन में चिपकाएं, जिससे पूरी थाली में लाल-पीली धारियों वाला सुंदर डिजाइन तैयार हो जाएगा। थाली को और बेहतरीन बनाने के लिए इसके किनारों पर सुनहरे मोती या बारीक गोटा-लेस लगा सकती हैं और अगर लाल और पीले कलर का कलावा नहीं है, तो अपनी पसंद के दूसरे रंगों की सजावटी डोरी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी डिजाइन को छोटे करवे या पूजा में इस्तेमाल होने वाले दूसरे बर्तनों पर भी बनाया जा सकता है। थाली सजाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे ऐसी लेस और डेकोरेटिव चीजें चुनें जो आसानी से चिपक जाएं और जल्दी निकले नहीं। गोंद का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि वह पूजा की सामग्री के संपर्क में न आए और सजावट पूरी होने के बाद गोंद को अच्छी तरह सूखने दें। इसके अलावा थाली के बीच में पर्याप्त जगह जरूर छोड़ें, ताकि उसमें रोली, चावल, दीपक, मिठाई और दूसरी जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकें। इस तरह साधारण थाली भी खूबसूरत डिजाइनर थाली जैसी दिखेगी और देखने वाले भी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!