|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

करवा चौथ पर चांद देखने में होगी देरी! पंजाब के 12 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पंजाब में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते राज्य के 12 जिलों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की जानकारी के अनुसार जम्मू और उसके आसप

NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
करवा चौथ पर चांद देखने में होगी देरी! पंजाब के 12 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते राज्य के 12 जिलों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की जानकारी के अनुसार जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किलोमीटर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिसका असर आज वीरवार और कल शुक्रवार को पंजाब में देखने को मिलेगा। इसके चलते राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे करवा चौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है और चांद दिखने में देरी हो सकती है। विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। वहीं गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर तथा 28 और 31 अक्टूबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, और इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर 29 और 30 अक्टूबर को ओलावृष्टि होने की संभावनाएं भी बन रही हैं। राज्य में अभी सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 33.0 डिग्री, पटियाला में 33.1 डिग्री, बठिंडा में 34.0 डिग्री, अमृतसर में 29.7 डिग्री, लुधियाना में 31.6 डिग्री, पठानकोट में 29.4 डिग्री, गुरदासपुर में 31.3 डिग्री, मोहाली में 33.4 डिग्री, जालंधर में 31.8 डिग्री और संगरूर में 30.1 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राज्य के तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी और दिन तथा रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!