करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रदर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। बिना अन्न और जल के पूरे दिन रहना आसान नहीं होता, इसलिए इस व्रत की शुरुआत यानी सरगी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सरगी सास द्वारा अपनी बहू को दी जाती है, जिसमें फल, मिठाई, मेवे और सुहाग की सामग्री होती है। इसके जरिए सास अपनी बहू के अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती है। सरगी आपको पूरे दिन बिना थके और बिना कमजोरी महसूस किए व्रत पूरा करने की शक्ति भी देती है। अगर सरगी में पारंपरिक चीजों के साथ ही कुछ और चीजें भी शामिल कर ली जाएं तो आप दिन भर एनर्जेटिक रह सकती हैं। साथ ही आपका दिन भर न तो गला सूखेगा और न ही भूख-प्यास परेशान करेगी। व्रत की शुरुआत में शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए सरगी में ढेर सारा पानी पीना चाहिए। पानी के अलावा एक गिलास नारियल पानी या मौसमी फलों का ताजा जूस भी सरगी में जरूर शामिल करें, क्योंकि यह शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है और दिनभर गला सूखने की समस्या से बचाता है। सरगी में दही और छाछ खाने से शरीर में लंबे समय तक पानी की कमी नहीं होती और आप दिनभर हाइड्रेटेड महसूस करती हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे व्रत के दौरान शरीर को जरूरी पोषण और ताकत मिलती है। ड्राई फ्रूट्स सरगी में पारंपरिक तौर पर शामिल किए जाते हैं क्योंकि मेवे पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को सुस्त नहीं होने देते। सेब, पपीता, केला या अनार जैसे फलों का सेवन करें, क्योंकि फल धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते रहते हैं। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो प्यास लगने से रोकती है। सरगी में दूध के साथ फेनी या सेवई खाने की परंपरा है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और एसिडिटी या कमजोरी की शिकायत नहीं होती। अगर आप कुछ भारी खाना पसंद करती हैं तो एक छोटा पनीर का टुकड़ा या हल्का मल्टीग्रेन पराठा खा सकती हैं, जो कार्ब्स और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। सुबह की सरगी में मीठा या नमकीन दलिया भी खा सकती हैं, और बेसन या मूंग दाल चीला भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें गाजर, टोफू और पनीर घिसकर ऐड करने से यह प्रोटीन रिच मील बन जाएगा और पेट को देर तक भरा रखेगा।
करवा चौथ व्रत में दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में शामिल करें ये खास चीजें
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रदर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। बिना अन्न और जल के पूरे दिन रह
NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
