पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है, जिसके चलते 273 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी और पोंजी स्कीम के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में की गई है और यह अभियान पिछले एक हफ्ते से जारी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कर्मचारी और ऑपरेटर शामिल हैं। कराची में एनसीसीआईए के अतिरिक्त निदेश डॉ. शहजार अकबर ने बताया है कि यह छापेमारी विदेशी नागरिकों और पाकिस्तान के उन लोगों की शिकायतों के बाद की गई है, जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है, और इन छापों को अंजाम देने के लिए स्थानीय सूत्रों से भी मदद ली गई है। जांच एजेंसी ने बताया कि एनसीसीआईए कराची जोन ने कराची के शाहराह-ए-फैसल पर वॉक्सस्ट्रॉन नाम से चल रहे एक कथित अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा, जहां से 273 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कॉल सेंटर कथित तौर पर फर्जी वित्तीय योजनाओं और क्रेडिट कार्ड के ऑफर देकर तथा खुद को वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने 339 लैपटॉप, 152 मोबाइल फोन और चार सीपीयू जब्त किए हैं। मामला पीईसीए एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है, जबकि डिजिटल सबूतों का फॉरेंसिक विश्लेषण और आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी का कहना है कि इन कॉल सेंटर्स का मुख्य निशाना दूसरे देशों में रहने वाले विदेशी नागरिक होते हैं। जिस कंपनी पर यह छापेमारी की गई है, उस पर पहले भी दो बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन वह फिर से धोखाधड़ी के काम में लग गई। एजेंसी के मुताबिक, ऐसे कॉल सेंटर्स के चलने की मुख्य वजह यह है कि यहां बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं, जो काम की तलाश में लगे रहते हैं। कराची में करीबन 300 से 350 ऐसे सेंटर हैं, जो लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इन सेंटर्स का पता लगाना मुश्किल था, क्योंकि इनमें से कई रिहायशी मकानों से और कुछ मोबाइल यूनिट्स से चलाए जा रहे थे। हालांकि, कर्मचारियों ने दावा किया है कि वे किसी तरह के गलत काम में शामिल नहीं थे।
कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर बड़ी कार्रवाई, 273 गिरफ्तार; 339 लैपटॉप और 152 मोबाइल जब्त
पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है, जिसके चलते 273 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी और पोंज
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

