अगर आप गाड़ी को लॉक करने के बाद बार-बार यह सोचते हैं कि लॉक किया था या नहीं, या घर से निकलते समय यह कन्फ्यूजन रहता है कि पंखा या एसी बंद किया था या नहीं, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। यह समस्या मामूली भूलने की बीमारी नहीं, बल्कि दिमाग से जुड़ी एक गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है, जिसे मेडिकल की भाषा में 'ब्रेन फॉग' कहा जाता है। यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि लक्षणों का एक समूह है, जो दिमाग की सोचने, समझने, फोकस करने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके चलते व्यक्ति का दिमाग धुंधला सा हो जाता है और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार ऐसा होना ब्रेन फॉग का ही परिणाम हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. दलजीत सिंह ने बताया है कि ब्रेन फॉग कई कारणों से उत्पन्न होता है। इनमें डायबिटीज और ब्लड शुगर का कम लेवल, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे एंग्जायटी या डिप्रेशन, न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियां जैसे एडीएचडी और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान होने वाले बदलाव, शरीर में खराब पोषण और मानसिक तनाव प्रमुख रूप से शामिल हैं। लंबे समय तक इनमें से कोई भी स्थिति बनी रहे तो व्यक्ति को ब्रेन फॉग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हालांकि, ब्रेन फॉग की कोई खास दवा या इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन डॉक्टर सबसे पहले इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने की सलाह देते हैं। इसके लिए अच्छी नींद, हेल्दी और पौष्टिक खाना, रोजाना 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी और दिमाग पर ज्यादा जोर न डालने के लिए दिन में 30 मिनट के छोटे-छोटे ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर की सलाह पर कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी जैसी साइकोथेरेपी में भी हिस्सा लिया जा सकता है। अगर इन तरीकों से भी ब्रेन फॉग ठीक नहीं होता है, तो नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडीएस) जैसी दवाओं से खास लक्षणों का इलाज हो सकता है। ब्रेन फॉग कितने समय तक रहेगा, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है। यह कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक महसूस हो सकता है, लेकिन गंभीर मामलों में यह महीनों या सालों तक भी बना रह सकता है। यदि यह आपकी जिंदगी की गुणवत्ता पर बुरा असर डाल रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ब्रेन फॉग को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाकर इसके लक्षणों के परेशान करने वाले होने के जोखिम को कम जरूर किया जा सकता है।
कार का लॉक भूल जाना और चीज़ें याद न रहना कहीं ब्रेन फॉग की बीमारी तो नहीं? जानिए लक्षण और बचाव
अगर आप गाड़ी को लॉक करने के बाद बार-बार यह सोचते हैं कि लॉक किया था या नहीं, या घर से निकलते समय यह कन्फ्यूजन रहता है कि पंखा या एसी बंद किया था या नहीं, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। यह समस्या मामू
NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





