कोलकाता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पुराने और लंबे समय से लंबित पड़े पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए एक विशेष पालिसी पेंडेंसी ड्राइव चला रहा है। करीब दो माह पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत विशेषकर जटिल मामलों और जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण लंबित आवेदनों वाले आवेदकों को पत्र भेजकर क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया जा रहा है। आवेदकों को उनके लंबित आवेदन की कमियां बताकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि उनके मामलों को निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आशीष मिड्ढा ने बताया कि यह विशेष अभियान एक तरह से पासपोर्ट अदालत की तर्ज पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह लगभग 300 से 400 आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा जा रहा है। आवेदकों को कोलकाता के ब्रेबर्न रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बुलाकर उनके लंबित मामलों की सुनवाई की जा रही है और सप्ताह में दो से तीन दिन प्राथमिकता के आधार पर उनके मामलों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। कमियों को दूर करने के बाद मामलों को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है अथवा जहां संभव होता है, उनका निपटारा कर दिया जाता है। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक करीब पांच हजार आवेदकों को बुलावा पत्र जारी किए जा चुके हैं और आवेदकों की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में आवेदक कार्यालय पहुंचकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं। लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में हर महीने नियमित रूप से पासपोर्ट अदालत भी आयोजित की जा रही है और इस महीने अब तक आठ, दस और पंद्रह सितंबर को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा चुका है, जबकि सत्रह, चौबीस और उनतीस सितंबर को भी पासपोर्ट अदालत आयोजित की जाएगी। कार्यालय की विभिन्न पहलों और लगातार उठाए जा रहे कदमों के कारण लंबित पासपोर्ट आवेदनों की संख्या में काफी कमी आई है और वर्ष 2024 के मध्य में जहां करीब चौबीस हजार पासपोर्ट आवेदन लंबित थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग चार हजार रह गई है। अधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नए आवेदनों के साथ पुराने लंबित मामलों को भी जल्द से जल्द निपटाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अपने शिकायत प्रकोष्ठ को बेहतर बनाने पर भी लगातार जोर दे रहा है, ताकि अधिक से अधिक आवेदकों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समय पर समाधान किया जा सके। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोलकाता पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पासपोर्ट संबंधी मामलों को देखता है।
कोलकाता पासपोर्ट कार्यालय का विशेष अभियान, लंबित आवेदन 24 हजार से घटकर चार हजार पर
कोलकाता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पुराने और लंबे समय से लंबित पड़े पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए एक विशेष पालिसी पेंडेंसी ड्राइव चला रहा है। करीब दो माह पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत विशेषक
NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



