|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कोलकाता में BJP के दो गुटों में दावत पर खूनी संघर्ष, मछली-मटन के लिए चले लात-घूंसे, एक कार्यकर्ता घायल

कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के ही दो गुट रविवार सुबह दावत के आयोजन को लेकर आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरी घटना शहर के दक्षिण पूर्वी इलाके आनंदपुर स्थित खेल मैदा

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोलकाता में BJP के दो गुटों में दावत पर खूनी संघर्ष, मछली-मटन के लिए चले लात-घूंसे, एक कार्यकर्ता घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के ही दो गुट रविवार सुबह दावत के आयोजन को लेकर आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरी घटना शहर के दक्षिण पूर्वी इलाके आनंदपुर स्थित खेल मैदान की है, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरे संघर्ष में एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, दावत के लिए पार्टी नेतृत्व से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी, जो विवाद की सबसे बड़ी वजह बनी। स्थानीय भाजपा नेता अरुण बिस्वाल ने आरोप लगाया है कि दावत के आयोजन के लिए स्थानीय मछली और मटन व्यापारियों से जबरन धन वसूला गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस दावत के पीछे वे लोग हैं जो हाल ही में चार मई के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं, दूसरे गुट का पलटवार करते हुए दावा है कि उनकी दावत के दौरान ही अरुण बिस्वाल के नेतृत्व में हमला किया गया। घटना के बाद दोनों ही पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए और जमकर प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के बीच मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि विवाद की असली वजह का पता लगाया जा सके। इस घटना से पार्टी की छवि को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि चुनावी सीजन में अपने ही कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की खींचतान ने विपक्षी पार्टियों को हमला करने का मौका दे दिया है। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही सच्चाई से पर्दा उठाने का दावा किया जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!