|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कोलकाता रेप-मर्दा मामले में लोगों ने पूर्व विधायक को पहनाई जूतों की माला, पुलिस के सामने हुई कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया है। उन पर आ

NRI Post Hindi Desk · 102 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोलकाता रेप-मर्दा मामले में लोगों ने पूर्व विधायक को पहनाई जूतों की माला, पुलिस के सामने हुई कार्रवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जनता के विरोध और परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर मृतका के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवा दिया था। शुक्रवार को जब पुलिस उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह थाने से अदालत ले जा रही थी, तो वहां पर जमा हुई उग्र भीड़ ने पूर्व विधायक पर हमला बोल दिया और उन्हें जूतों की माला पहना दी। गुस्साई भीड़ ने उन पर जूते, चप्पल, अंडे और कीचड़ तक फेंके, जिसमें पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की सुरक्षा के बावजूद भीड़ का गुस्सा थमता नहीं दिखा। इसी मामले में निर्मल घोष के करीबी सहयोगी और पानिहाटी के पूर्व पार्षद संजीव मुखर्जी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जब पुलिस दोनों आरोपियों को बैरकपुर सब-डिवीजनल कोर्ट ले जा रही थी, तो अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें 'चोर-चोर' के नारे लगाकर घेर लिया। सामने आए वीडियो में दोनों आरोपियों के सफेद कपड़ों पर अंडे और कीचड़ के निशान साफ देखे जा सकते हैं। इस मामले का तीसरा आरोपी पानिहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ दे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर और फरार बताया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई पीड़ित डॉक्टर के पिता की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें कहा गया था कि शव के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार से सबूत मिटाए गए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित डॉक्टर की बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बैरकपुर पुलिस आयुक्त को मामले की नए सिरे से जांच के सख्त निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह गिरफ्तारियां कीं। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2024 की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी, जिसके बाद पूरे देश में डॉक्टरों और आम जनता ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में एक सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था, जिसे अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि रेप और हत्या के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है और सबूत मिटाने के लिए ही शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया। इस नई गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका की जांच की मांग उठाई है, जबकि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच में जुटी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!