|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद आएगा ऐसा संयोग, भारत में दिखेगा या नहीं जानें

साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 12 अगस्त को लगने जा रहा है, जो कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह ग्रहण इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि करीब तीन दशकों के बाद धरती पर ऐसा दुर्लभ खगोल

NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 12 अगस्त को लगने जा रहा है, जो कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह ग्रहण इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि करीब तीन दशकों के बाद धरती पर ऐसा दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखने के लिए लोगों को 64 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में ऐसा माहौल बनेगा मानो दिन में ही रात हो गई हो, क्योंकि चंद्रमा सूर्य का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा ढक लेगा। खगोल विज्ञान के लिहाज से यह घटना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जैसे-जैसे चंद्रमा सूर्य के सामने आता जाएगा, सूर्य का बड़ा भाग उसकी छाया में छिपता जाएगा और पूरे वातावरण में रोशनी काफी कम हो जाएगी। ग्रहण के चरम बिंदु पर पहुंचने पर ऐसा प्रतीत होगा जैसे अचानक रात हो गई हो, साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है और आसपास का वातावरण पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। यह असामान्य स्थिति कुछ ही समय के लिए बनी रहेगी और ग्रहण समाप्त होते ही सूर्य की रोशनी अपने पूरे यौवन के साथ लौट आएगी, जिससे मौसम और वातावरण धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। इस दुर्लभ सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा यूरोप के कई हिस्सों और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जिसमें ब्रिटेन, स्पेन, आइसलैंड और ग्रीनलैंड प्रमुख स्थान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, साल 1999 के बाद 12 अगस्त 2026 को यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा और अगला ऐसा ही अद्भुत ग्रहण 23 अगस्त 2090 को दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते यह क्षण उन लोगों के लिए अविस्मरणीय होगा जो इसके साक्षी बनेंगे। अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह उठता है कि क्या भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, तो इसका सीधा उत्तर है- नहीं, क्योंकि भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात्रि के समय लगेगा, जिसके कारण यहां से सूर्य और ग्रहण दोनों अदृश्य रहेंगे। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात्रि 9 बजकर 4 मिनट पर होगी, पूर्ण ग्रहण रात 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और रात 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण अपने मध्य चरण में होगा, जबकि ग्रहण का समापन 13 अगस्त की रात लगभग 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। चूंकि यह पूरा समय भारत में रात्रि का है, इसलिए यहां सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब ग्रहण दिखाई नहीं देता, तो सूतक काल और उससे जुड़े नियम भी लागू नहीं माने जाएंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!