प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी रविवार यानी कल 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दिवसीय चार घंटे के दौरे पर पहुंचेंगे। वह मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर नमो घाट पर आयोजित होने वाले एरियल डिस्प्ले के अंतिम दिन शिरकत करने के लिए वाराणसी आ रहे हैं। इसके पहले वह मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन भी करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे और अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे, जहां गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे। वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह स्वागत केंद्र बनाए गए हैं, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच जयश्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशीवासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे, जहां गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का स्वागत किया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी है। अशोक चौरसिया ने बताया कि नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे, इसके बाद विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
कल वाराणसी में पीएम मोदी का चार घंटे का दौरा, वायुसेना के एयर शो में करेंगे शिरकत, अरविंद मिल का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी रविवार यानी कल 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दिवसीय चार घंटे के दौरे पर पहुंचेंगे। वह मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौ
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




