|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कल से हर मोबाइल पर दिखेगा अनजान कॉलर का नाम, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

भारत में कल यानी 1 नवंबर से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसका नाम कॉलर नेम प्रजेंटेशन (सीएनएपी) है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी करते हुए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कल से हर मोबाइल पर दिखेगा अनजान कॉलर का नाम, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत में कल यानी 1 नवंबर से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसका नाम कॉलर नेम प्रजेंटेशन (सीएनएपी) है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी करते हुए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा है कि वे 1 नवंबर से सभी स्मार्टफोन यूजर्स को अनजान कॉलर का नाम दिखाएं। इस सर्विस के तहत 4जी और 5जी सर्विस पर काम करने वाले यूजर्स के मोबाइल पर अनजान नंबर का भी नाम दिखाई देगा। यह सर्विस काफी कुछ ट्रूकॉलर ऐप की याद दिलाती है, जहां बिना किसी ऐप के सीधे फोन पर कॉल करने वाले का नाम नजर आएगा। इसे उदाहरण से समझें तो अगर एक शख्स किसी दूसरे शख्स को कॉल करता है और कॉल पाने वाले के कॉन्टैक्ट्स बुक में कॉल करने वाले का नाम सेव है, तो फोन में वही नाम दिखाएगा। अगर कॉल पाने वाले के कॉन्टैक्ट्स में कॉलर का नाम सेव नहीं है, तो मोबाइल नंबर के नीचे की तरफ कॉलर का असली नाम दिखेगा। अनजान कॉलर का वही नाम होगा, जिसके नाम पर सिम कार्ड जारी है। सीएनएपी की सर्विस अभी केवल 4जी और 5जी मोबाइल यूजर्स के लिए जारी की गई है, जबकि आने वाले दिनों में इसको 2जी और 3जी सब्सक्राइबर्स के लिए अलग से रोलआउट किया जाएगा। इस सर्विस का एक बड़ा फायदा यह भी है कि अगर कोई इंटरनेशनल कॉल आएगी, तो उसपर इंटरनेशनल कॉल लिखा नजर आएगा, यानी भारतीय यूजर्स आसानी से पता कर सकेंगे कि उनका कॉलर भारतीय है या फिर किसी बाहर देश से कॉल आया है। दूरसंचार विभाग असल में इस सर्विस की मदद से साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगाना चाहता है, क्योंकि साइबर ठग अक्सर विदेशों से कॉल करते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। बहुत से साइबर ठगों के गैंग के कनेक्शन विदेशों में भी होते हैं और भारत में हर साल साइबर ठगी की वजह से लाखों लोगों के बैंक खाते खाली हो जाते हैं। इसलिए यह नई सुविधा करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!