|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कांवड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण: 27.78 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़क बनेगी, 14 गांवों की एक लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

सहारनपुर से उत्तराखंड के भगवानपुर जाने वाले कांवड़ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार गागलहेड़ी से उत्तराखंड के भगवानपुर तक जाने वाले लगभग नौ किमी लंबे इस मार्ग क

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कांवड़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण: 27.78 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़क बनेगी, 14 गांवों की एक लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
📷 NRI Post Hindi Desk

सहारनपुर से उत्तराखंड के भगवानपुर जाने वाले कांवड़ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार गागलहेड़ी से उत्तराखंड के भगवानपुर तक जाने वाले लगभग नौ किमी लंबे इस मार्ग की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। शासन से इस कार्य के लिए 27 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह काम नवंबर में शुरू होकर एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से गागलहेड़ी से शुरू होकर मक्काबांस, हरियाबांस, बुड्ढ़ाखेड़ा, नागल अहीर, चौरा खुर्द, ढाला माजरा, चौरादेव, चांदपुर, अमरपुर, फिराहेड़ी, सुनहेटी खड़खड़ी, नल्हेड़ा वेद और बेगमपुर आदि गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। महानगर से ग्यारह किमी दूर देहरादून रोड पर स्थित गागलहेड़ी कस्बे की आबादी लगभग बीस हजार है। यहां से दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के अलावा मुजफ्फरनगर के लिए फोरलेन निकलता है। कस्बे के महाराजा अग्रसेन चौक से उत्तराखंड के भगवानपुर जाने वाले कांवड़ मार्ग की लंबाई लगभग नौ किमी है। श्रावण मास में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर आदि प्रदेशों के लाखों कांवड़िये हरिद्वार और गंगोत्री तक आवागमन के लिए सहारनपुर से होकर इसी मार्ग से निकलते हैं। कांवड़ के दौरान इस मार्ग पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए चालू वित्त वर्ष के प्रस्तावों में इस मार्ग को भी शामिल किया गया था। विभाग के अनुसार मार्ग पर गागलहेड़ी से लगभग एक किमी पर गांव मक्काबांस में लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण गृह है। एक किमी क्षेत्र को फोरलेन कर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके आगे सड़क की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर है जिसे बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी से भगवानपुर मार्ग के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद नवंबर में मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। बताते चलें कि मार्ग पर उत्तर प्रदेश सीमा के बाद भगवानपुर लगभग तीन किमी रह जाता है और उत्तराखंड के क्षेत्र में मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। सहारनपुर और आसपास के कई गांवों से हजारों कामगार रोजगार के लिए इन औद्योगिक इकाइयों में जाते हैं। गागलहेड़ी के रामकुमार गुप्ता, पूर्व सूचना अधिकारी नरेन्द्र यादव, चौराखुर्द के विकास चौधरी व नागल अहीर के विक्रम यादव बताते हैं कि पिछले काफी समय से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी और चौड़ीकरण के बाद यहां उत्तराखंड की तर्ज पर औद्योगिक इकाइयों के भी अवसर बन सकते हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!