|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कैशबैक का चक्रव्यूह: एक बार फंसे तो नहीं मिलेगा बाहर निकलने का रास्ता, ऐसे बचें

हाईटेक युग में साइबर अपराधियों ने लूटपाट के तरीके पूरी तरह बदल दिए हैं। अब वे लोगों को वर्चुअल दुनिया में निशाना बनाकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। इन ठगों के कई हथकंडों में से एक सबसे खतरनाक तरीक

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कैशबैक का चक्रव्यूह: एक बार फंसे तो नहीं मिलेगा बाहर निकलने का रास्ता, ऐसे बचें
📷 NRI Post Hindi Desk

हाईटेक युग में साइबर अपराधियों ने लूटपाट के तरीके पूरी तरह बदल दिए हैं। अब वे लोगों को वर्चुअल दुनिया में निशाना बनाकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। इन ठगों के कई हथकंडों में से एक सबसे खतरनाक तरीका है 'फेक कैशबैक' का जाल, जिसे विशेषज्ञ 'कैशबैक चक्रव्यूह' का नाम दे रहे हैं। इस चक्रव्यूह में ठग लोगों को फेक रिफंड और 80 प्रतिशत तक के आकर्षक डिस्काउंट का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। शुरुआत में यह ऑफर बेहद असली लगता है, लेकिन अंत में पता चलता है कि पूरा खेल फेक था और यूजर का खाता खाली हो चुका है। इस ठगी का मुख्य मकसद लोगों कोलालच में डालकर उनसे संवेदनशील जानकारियां हासिल करना है। अक्सर लोग रिफंड के लालच में आकर अपनी निजी डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) एंटर कर देते हैं, जिससे ठगों को उनके बैंक खाते तक पहुंच मिल जाती है। सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि ओटीपी वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ें और उसे किसी भी दूसरे व्यक्ति या अन्य प्लेटफॉर्म के साथ साझा न करें। साइबर ठग इस चक्रव्यूह में पहले तो बड़ी रकम या 100 प्रतिशत कैशबैक दिखाते हैं, फिर ऑफर पर टाइमर लगाकर जल्दबाजी का दबाव बनाते हैं। इसके बाद वे फर्जी लिंक या ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं और अतिरिक्त कैशबैक का लालच देते हैं। कई मामलों में ठग सीधे तौर पर यूजर्स से यूपीआई पिन, ओटीपी, कार्ड की जानकारी या बैंकिंग डिटेल्स मांग लेते हैं और फिर खाते में सेंध लगा देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन ठगों की चाल को पहचानना बहुत आसान है। यदि कोई ऑफर कहता है कि कैशबैक लेने के लिए यूपीआई पिन डालना होगा, तो समझ जाइए कि यह पूरी तरह से फर्जी है, क्योंकि रकम रिसीव करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन की आवश्यकता नहीं होती है। कैशबैक लेने के लिए पिन का इस्तेमाल सिर्फ पेमेंट करते समय किया जाता है। यदि आप ऐसे किसी झांसे में आने से बचना चाहते हैं, तो हमेशा संदिग्ध लिंक और अनजान ऐप्स से दूरी बनाए रखें और कभी भी अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। याद रखें, साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है, ताकि आप इस चक्रव्यूह में फंसने से बच सकें और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!