|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कौशांबी में मासूम की तालाब में डूबकर मौत, खेलते समय पैर फिसला, परिवार में मचा कोहराम

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेलते समय करीब चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गांव के ही एक तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कौशांबी में मासूम की तालाब में डूबकर मौत, खेलते समय पैर फिसला, परिवार में मचा कोहराम
📷 NRI Post Hindi Desk

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेलते समय करीब चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गांव के ही एक तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चे के पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे, जबकि मां भी किसी काम से पड़ोस के इलाके में गई हुई थी। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मां के जाने के बाद घर के बाहर अकेला खेल रहा था और तालाब के किनारे बने एक चबूतरे पर जाकर खेलने लगा। इसी दौरान वहां से फिसलकर वह सीधे गहरे पानी में चला गया। जब मां वापस लौटी तो बच्चा घर में नहीं मिला, जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आस-पास काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घर के समीप स्थित तालाब में नजर पड़ी तो आशंका हुई और ग्रामीण तुरंत खोज में जुट गए। गोताखोरों के अभाव में ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत कर बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं और उसके शरीर से पानी निकल रहा था। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित है और मासूम वहीं खेल रहा था, संतुलन बिगड़ते ही वह गहरे पानी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ तालाब के पास जुट गई और मातम का माहौल बन गया। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!