|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताने पर पाकिस्तान में बवाल, अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर जताया विरोध

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान से पाकिस्तान बुरी तरह नाराज हो गया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर को भारत का अहम और अभिन्न हिस्सा बताया था। इस बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैन

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताने पर पाकिस्तान में बवाल, अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर जताया विरोध
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान से पाकिस्तान बुरी तरह नाराज हो गया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर को भारत का अहम और अभिन्न हिस्सा बताया था। इस बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैनात अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को तलब करके अपनी कड़ी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान का कहना है कि अमेरिकी राजदूत की यह टिप्पणी पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना है और इसने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे रुख को कमजोर किया है। उसने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह टिप्पणी तथ्यों पर आधारित नहीं है। बता दें कि भारत सदैव से यही कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। इस ब्रीफिंग में उन्होंने कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा और बेहद खूबसूरत जगह बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कश्मीर की यात्रा से जुड़ी अपनी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। गोर ने कहा कि अमेरिका यात्रा संबंधी चेतावनियों का समय-समय पर मूल्यांकन करता रहता है और वे इस मामले पर विचार करेंगे। इसके बाद अमेरिकी राजदूत ने प्रसिद्ध डल झील में शिकारे की सवारी का आनंद भी लिया, जहां वे करीब एक घंटे तक रहे। उल्लेखनीय है कि फिलहाल पाकिस्तान में अमेरिका का कोई पूर्णकालिक राजदूत नहीं है, और वहां अमेरिकी दूतावास का नेतृत्व कार्यवाहक राजदूत ही संभाल रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति की जम्मू-कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने की कोशिशों की तारीफ भी की है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!