पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम का असर गुरुवार को भी देखने को मिला। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक महसूस की गई। कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर ताजा हिमपात का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है। कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अफरवट, तुलैल, गुरेज, साधना टाप और राजदान टाप आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। जम्मू संभाग में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है तथा कटड़ा में हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। पुंछ जिले में बर्फबारी के बाद मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकतर जिलों में दोपहर तक वर्षा हुई और हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि चारधाम और आदि कैलास यात्रा सुचारू रही। शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी व हरिद्वार में वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है, जिसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति के शिंकुला, बारालाचाला, कुंजुमला, कोकसर तथा कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत शृंखलाओं में बर्फबारी हुई और अधिकारियों के अनुसार ताजा बर्फबारी के कारण अधिक ऊंचाई वाले दर्रों में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। रोहतांग दर्रे से सारचू, दारचा से शिंकुला और ग्राम्फू से बाटल तक की सड़कें बंद कर दी गई हैं तथा हिमपात के बाद मनाली-लेह और मनाली-जंस्कार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। हरियाणा में गुरुवार सुबह हुई वर्षा ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फतेहाबाद में चार लाख एकड़ में लगी धान की फसल में अभी बीस प्रतिशत कटाई हुई है, जबकि मंडियों में खरीदा गया पैंसठ हजार मीट्रिक टन धान भी उठान की प्रतीक्षा में है। सिरसा और डबवाली की मंडियों में धान की ढेरियां पानी में डूब गईं, हांसी में तेज हवा से खेतों में खड़ी पकी धान की फसल बिछ गई और चरखी दादरी में खुले में रखा हजारों क्विंटल बाजरा भीग गया। प्रदेश के बीस जिलों में वर्षा हुई और शुक्रवार को भी दस जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि दशहरे तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे पूरे उत्तर भारत में ठंडक बढ़ गई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना से ठंड की दस्तक के आसार बन रहे हैं।
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड, जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार का हाल
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम का असर गुरुवार को भी देखने को मिला। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई और नि
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


