|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

काशी में गूंजी शहनाई: उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 20वीं पुण्यतिथि पर वंशजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की 20वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को वाराणसी की दरगाह फातिमान सिगरा पर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्रों और पौत्रों ने शहनाई की मधुर ता

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
काशी में गूंजी शहनाई: उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 20वीं पुण्यतिथि पर वंशजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की 20वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को वाराणसी की दरगाह फातिमान सिगरा पर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्रों और पौत्रों ने शहनाई की मधुर तान से महान फनकार को याद किया, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह ग्यारह बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां कुरानख्वानी और दुआख्वानी के बाद उनकी कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर उनके पुत्र आफाक हैदर और रिजवान हैदर ने शहनाई बजाकर पिता को श्रद्धांजलि दी, वहीं पौत्र बिलाल अली ने दुक्कड़ बजाकर दादा की परंपरा को जीवंत रखा। उनकी चौथी पीढ़ी के प्रपौत्र मोहम्मद अली ने भी शहनाई वादन में हिस्सा लिया, जिससे पीढ़ियों की संगीत परंपरा एक मंच पर नजर आई। बता दें कि इक्कीस मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव में जन्मे बिस्मिल्लाह खान का असली नाम कमरुद्दीन था, लेकिन बचपन में दादा रसूल बख्श खां के मुंह से निकला 'बिस्मिल्लाह' ही उनकी पहचान बन गया। महज छह साल की उम्र में वे बनारस आ गए और अपने मामा अली बख्श 'विलायती' के सानिध्य में शहनाई की शिक्षा लेने लगे, जो श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बजाया करते थे। उन्होंने विदेश में बसने के कई प्रस्तावों को यह कहकर ठुकरा दिया कि उन्हें गंगा और विश्वनाथ दरबार कहीं और नहीं मिलेगा। पंद्रह अगस्त 1947 को आजादी की पहली भोर में लाल किले की प्राचीर से उन्होंने राग काफी बजाकर नए भारत का स्वागत किया था। इक्कीस अगस्त 2006 को शहनाई के जादूगर की सांसें थम गईं, लेकिन आज भी उनकी शहनाई की गूंज और काशी से जुड़े किस्से अमर हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!