|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कृष्ण जन्माष्टमी आज: रात 11:57 से 12:42 तक रहेगा लड्डू गोपाल का शुभ पूजन मुहूर्त, ऐसे करें जन्मोत्सव की तैयारी

आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे कृष्णाष्टमी

NRI Post Hindi Desk · 82 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी और अष्टमी रोहिणी जैसे नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की तिथि आज अर्धरात्रि में 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू होकर 5 सितंबर की रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस पावन अवसर पर भक्त व्रत रखकर बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा करते हैं। आज रात श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 45 मिनट की होगी। इसी शुभ समय में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और लड्डू गोपाल का पूजन किया जाएगा। रोहिणी नक्षत्र की बात करें तो यह आधी रात को 12 बजकर 29 मिनट पर लग चुका है और इसका समापन आज रात 11 बजकर 4 मिनट पर होगा। पूजन के लिए बाल गोपाल की मूर्ति, झूला, नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, चंदन, रोली, अक्षत, दीपक, धूप, कपूर और ताजे फूल मुख्य सामग्री हैं। इसके अलावा अभिषेक के लिए दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बने पंचामृत की आवश्यकता होती है। भगवान को माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, ऋतुफल और मिठाई का भोग लगाया जाता है, जिसमें तुलसी दल मिलाना अनिवार्य माना गया है। पूजन विधि में सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूरे दिन सात्विक रहते हुए व्रत का संकल्प लें। मंदिर को साफ कर उसमें बाल गोपाल के लिए सुंदर झूला तैयार करें। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान का जन्म होने पर उन्हें गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और चंदन से दिव्य श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें झूले में विराजमान कर झुलाएं और माखन-मिश्री का भोग लगाएं। अंत में धूप-दीप जलाकर आरती करें और भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए प्रसाद वितरण कर व्रत खोलें। पूजन के दौरान 'कृं कृष्णाय नम:', 'ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:' और 'गोकुल नाथाय नम:' जैसे मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं, मान्यता है कि रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, भगवान को पान का पत्ता अर्पित कर अगले दिन उस पर रोली से श्री यंत्र बनाकर तिजोरी में रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!