|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कैंसर के इलाज में नकली दवा का खेल, ऐसे करें असली और नकली इंजेक्शन की पहचान

कैंसर आज भी एक जानलेवा बीमारी है, जिसके इलाज में मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें पाया गया कि मरीजों को दिए

NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कैंसर आज भी एक जानलेवा बीमारी है, जिसके इलाज में मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें पाया गया कि मरीजों को दिए जा रहे कैंसर के एवालुमैब इंजेक्शन में केवल पानी भरा हुआ था। इस कथित रैकेट की सप्लाई बड़े पैमाने पर की जा रही थी और दिल्ली-एनसीआर से लेकर हैदराबाद तक सात राज्यों में यह नेटवर्क फैला हुआ था। इस घटना के बाद हर मरीज और उसके परिजनों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर कैसे पता चले कि इलाज के लिए दी जा रही दवा असली है या नकली। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कैंसर का इलाज करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत की है। डॉक्टरों के मुताबिक, कैंसर के उपचार में कीमोथेरेपी से लेकर इम्यूनोथेरपी तक में कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन केवल इलाज के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि दवा प्रामाणिक है या नहीं। उदाहरण के लिए, कीमोथेरेपी के बाद मरीज को कमजोरी, बाल झड़ना और ब्लड काउंट कम होने जैसे लक्षण दिखते हैं, लेकिन इन लक्षणों का दिखना यह साबित नहीं करता कि दवा असली है। मैक्स अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर बताते हैं कि नकली दवा की पहचान करने के लिए सबसे पहले वायल के बॉक्स, बैच नंबर और एक्सपायर डेट को ध्यान से देखना चाहिए। दवा के डिब्बे के बाहर और अंदर वाली शीशी दोनों पर बैच नंबर और एक्सपायरी डेट अंकित होती है, और दोनों जगह की जानकारी का मिलान होना बेहद जरूरी है। अगर किसी भी तरह की असमानता दिखे तो वह दवा नकली हो सकती है। इसके अलावा, दवा की पैकिंग, सील और छपाई में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धुंधलापन नहीं होना चाहिए। कुछ दवाओं पर क्यूआर कोड भी होता है, जिसे स्कैन करके उसकी प्रामाणिकता की जांच की जा सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि मरीज हमेशा किसी नामी और मान्यता प्राप्त फार्मेसी से ही दवा खरीदें, किसी लोकल या अनजान विक्रेता से दवा लेने से बचें। दवा वितरक से बैच नंबर और शीशी या बॉक्स की फोटोग्राफ दिखाकर उसकी असलीयत के बारे में पूछताछ की जा सकती है। वहीं, सफदरजंग अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर का कहना है कि आजकल लोग ऑनलाइन भी दवाइयां खरीद रहे हैं, ऐसे में बिना किसी वैध नियम वाली वेबसाइटों से सावधान रहना चाहिए। अपना पता या लैंडलाइन नंबर न दिखाने वाली वेबसाइटों से दवा न खरीदें, साथ ही बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाएं बेचने वाली साइटों से भी बचें। दवा के पैकेट पर अगर किसी शब्द की स्पेलिंग गलत है या व्याकरण खराब है तो ऐसी दवा को नकली समझकर तुरंत अस्वीकार कर दें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!