|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कैंसर की वापसी का डर होगा खत्म, स्किन कैंसर के लिए आई क्रांतिकारी mRNA थेरेपी

कैंसर की सर्जरी सफल होने के बाद भी मरीजों और डॉक्टरों के मन में बीमारी के दोबारा लौटने का डर बना रहता है, खासकर स्किन कैंसर यानी मेलानोमा के मामलों में, जहां इलाज के बाद भी कैंसर कोशिकाएं शरीर में दोब

NRI Post Hindi Desk · 96 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कैंसर की सर्जरी सफल होने के बाद भी मरीजों और डॉक्टरों के मन में बीमारी के दोबारा लौटने का डर बना रहता है, खासकर स्किन कैंसर यानी मेलानोमा के मामलों में, जहां इलाज के बाद भी कैंसर कोशिकाएं शरीर में दोबारा फैल सकती हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए मॉडर्ना और मर्क कंपनी की संयुक्त नई थेरेपी ने फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में उत्साहजनक परिणाम दिखाए हैं। यह एक mRNA थेरेपी है, जो मेलानोमा कैंसर को दोबारा होने से रोकने में सहायक साबित हो सकती है। इस थेरेपी को मॉडर्ना की पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन इंटिस्मेरन और मर्क की दवा कीट्रुडा के संयोजन से तैयार किया गया है, जो स्किन कैंसर की पुनरावृत्ति को रोकने का काम करती है। इस थेरेपी के तहत वैज्ञानिक मरीज के ट्यूमर की जांच करके उसमें मौजूद विशेष जेनेटिक बदलावों यानी म्यूटेशन की पहचान करते हैं। इसके बाद हर मरीज के लिए उसके कैंसर के विशिष्ट म्यूटेशन के आधार पर अलग-अलग थेरेपी तैयार की जाती है, जो इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर कैंसर सेल्स पर हमला करती है। फेज-3 ट्रायल में उन रोगियों को शामिल किया गया था, जिनका कैंसर सर्जरी के जरिए पूरी तरह निकाला जा चुका था, और इस थेरेपी से उनमें कैंसर के दोबारा लौटने का जोखिम कम हुआ। इससे पहले फेज-2बी ट्रायल में भी पांच साल के फॉलो-अप के दौरान इस कॉम्बिनेशन से कैंसर की पुनरावृत्ति या मृत्यु के जोखिम में 49% और शरीर के दूर के हिस्सों में फैलने या मृत्यु के खतरे में 59% की कमी देखी गई थी। हालांकि, फेज-3 ट्रायल के बाद भी यह थेरेपी सीधे बाजार में नहीं आएगी, क्योंकि दवा कंपनी को डेटा की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग में नया आवेदन देना होगा और नियामक की मंजूरी के बाद ही इसे मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह थेरेपी कैंसर के उपचार में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देती है, जहां हर मरीज के लिए उसकी बीमारी के अनुसार निजी इलाज संभव हो सकेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!