|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कैंसर मरीजों से खिलवाड़: एक लाख की दवा के नाम पर वायल में भरा पानी, जानिए कैसे चला ब्लैक मार्केटिंग का धंधा?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अत्यंत महंगी दवा एवालुमैब की कथित ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला ख

NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अत्यंत महंगी दवा एवालुमैब की कथित ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस दवा की शीशियों में असली दवा की जगह साफ पानी भरकर मरीजों को सप्लाई किया जा रहा था। यह वही दवा है जिसकी एक वायल की कीमत बाजार में करीब एक लाख रुपये है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब यह दवा अस्पतालों में डॉक्टर के पर्चे पर उपलब्ध है, तो आखिर इसकी कालाबाजारी की ज़रूरत क्यों पड़ी? इसकी वजह जानने के लिए गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजस्थान सरकार की सप्लाई से जुड़ी एवालुमैब की कुछ वायलें दिल्ली तक पहुंचीं। आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए भेजी गई इन महंगी कैंसर दवाओं को अवैध तरीके से सप्लाई चेन से बाहर निकालकर बेचा जा रहा था। एवालुमैब एक इम्यूनोथेरेपी दवा है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करती है। यह दवा हर कैंसर मरीज को नहीं दी जाती, बल्कि डॉक्टर कैंसर के प्रकार, बीमारी की स्टेज और मरीज की स्थिति को देखते हुए इसका उपयोग तय करते हैं। खासतौर पर पेशाब की थैली और यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़े कुछ कैंसर के इलाज में यह दवा कारगर मानी जाती है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रोहित कपूर ने बताया कि यह दवा सरकारी सप्लाई की एक तय प्रक्रिया से होकर गुजरती है। डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्रिप्शन लिखे जाने के बाद भी मरीज को तुरंत यह वायल नहीं मिल जाती, क्योंकि सरकारी स्तर पर मंजूरी, रिकॉर्ड और वितरण की प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। बाजार में यह दवा आसानी से मेडिकल स्टोर पर भी नहीं मिलती और ऑनलाइन भी इसका स्टॉक अक्सर खत्म रहता है। माना जा रहा है कि आपूर्ति में देरी और दवा की कमी के कारण ही कुछ लोगों ने इसकी कालाबाजारी का रास्ता अपनाया, हालांकि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल जांच का सबसे अहम हिस्सा दवा की सप्लाई चेन है। यह पता लगाना जरूरी है कि सरकारी चैनल से दवा किस स्तर पर बाहर निकली और दिल्ली तक कैसे पहुंची। बैच नंबर, खरीद रिकॉर्ड और अस्पतालों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि यह आरोप सही साबित होता है कि असली दवा निकालकर वायल में पानी भरा गया, तो यह सिर्फ कालाबाजारी नहीं, बल्कि कैंसर मरीजों की जान से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला होगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!