|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

किस दिशा में जाएगी जंग? पुतिन के बाद जेलेंस्की से मिले ट्रंप के 'शांति दूत', कीव में अमेरिकी पहल पर क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?

रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रा

NRI Post Hindi Desk · 79 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
किस दिशा में जाएगी जंग? पुतिन के बाद जेलेंस्की से मिले ट्रंप के 'शांति दूत', कीव में अमेरिकी पहल पर क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?
📷 NRI Post Hindi Desk

रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की है. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही इन दोनों अमेरिकी अधिकारियों ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की थी. लगातार हुई इन दोनों बैठकों को रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने का रास्ता खोजने के लिए अमेरिका के बढ़ते कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, पुतिन और जेलेंस्की के साथ मीटिंग होने के बावजूद अभी तक किसी भी पक्ष ने किसी सफलता या समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह अमेरिकी अधिकारियों की यूक्रेन की पहली यात्रा थी, जो रूस द्वारा यूक्रेन पर भीषण हमलों के बाद हुई है. विटकॉफ और कुशनर पोलैंड की यात्रा के बाद ट्रेन से कीव पहुंचे, जहां जेलेंस्की ने सेंट सोफिया कैथेड्रल के पास उनका स्वागत किया. बातचीत के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी शांति दूतों के साथ यूक्रेन की बातचीत बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक रही. उन्होंने बताया कि इस दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा और आर्थिक गारंटी के साथ-साथ सर्दियों से पहले की तत्काल जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई. इन जरूरतों में अतिरिक्त वायु रक्षा मिसाइलें और देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए मदद शामिल हैं. जेलेंस्की का संदेश स्पष्ट था कि यूक्रेन बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन किसी भी शांति समझौते में उसे भविष्य में रूस के एक और संभावित हमले से सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि अमेरिका के नेतृत्व में चल रहा यह प्रयास जंग को खत्म करने के लिए बातचीत को फिर से शुरू करने का रास्ता तैयार करेगा. वहीं, इससे पहले मॉस्को में हुई मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से जुड़ी स्थिति अभी भी काफी मुश्किल बनी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि वह समझते हैं कि ट्रंप एक कठिन परिस्थिति में प्रवेश कर रहे हैं, फिर भी रूस समझौता कराने में अपना योगदान देने के प्रयास बंद नहीं करेगा. पुतिन ने इस कूटनीतिक पहल के लिए अमेरिकी प्रयासों की सराहना भी की. फिलहाल, दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन दौरों के बाद जंग को रोकने के लिए कोई ठोस समझौता हो पाएगा या नहीं. दोनों देशों के बीच बातचीत के ताजा दौर को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अभी भी जटिल बनी हुई है.

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!