|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से कम नहीं प्रयागराज के सामूहिक हत्याकांड की कहानी

प्रयागराज के एक घर के अंदर तीन लोगों का कत्ल होता है. शक घर के छोटे बेटे पर जाता है. लेकिन बाद में छोटे बेटे की लाश भी मिल जाती है. अब पुलिस की उलझन बढ़ जाती है. घर की दिवार और गत्ते पर दो लाइन लिखी म

NRI Post Desk · 173 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 5 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

प्रयागराज के एक घर के अंदर तीन लोगों का कत्ल होता है. शक घर के छोटे बेटे पर जाता है. लेकिन बाद में छोटे बेटे की लाश भी मिल जाती है. अब पुलिस की उलझन बढ़ जाती है. घर की दिवार और गत्ते पर दो लाइन लिखी मिलती हैं. पुलिस की उलझन और बढ़ जाती है. लेकिन किसी तरह से पुलिस कातिल तक पहुंच जाती है और उसे गिरफ्तार कर लेती है. लेकिन जैसे ही कातिल मुंह खोलता है, पुलिस हैरान रह जाती है. उसकी उलझन में इजाफा हो जाता है. जानिए चार लोगों के कत्ल की सिर चकरा देने वाली पूरी कहानी. और पढ़ेंजब नोएडा की आरुषि का कत्ल हुआ था, तब पुलिस समेत हरेक को यही लगा कि घरेलू नौकर हेमराज आरुषि का क़त्ल कर भाग गया है. क्योंकि आरुषि के कत्ल के बाद खुद हेमराज गायब था. नोएडा पुलिस की एक टीम हेमराज को पकड़ने के लिए नेपाल भी रवाना कर दी गई थी. पर तभी अगले दिन पुलिस को ख़्याल आया कि घर की अच्छे से तलाशी ली जाए और उसी तलाशी के दौरान आरुषि के क़त्ल के एक दिन बाद उसी घर की छत से हेमराज की लाश मिली थी. यानि जिसे नोएडा पुलिस कातिल मान रही थी, खुद उसका कत्ल हो चुका था. मतलब साफ था कि आरुषि और हेमराज का असली कातिल कोई और था. कौन था ये खैर आज 18 साल बाद भी किसी को नहीं पता. Advertisement अब यूपी के प्रयागराज में लगभग लगभग आरुषि की यही कहानी दोहराई जाने वाली थी. एक घर से तीन लोगों की लाश मिली. और उस घर का चौथा मेंबर यानि बेटा गायब था. पुलिस समेत लोगों को यही लगा कि बेटे ने ही अपने मां-बाप और बहन का कत्ल किया और भाग गया. पर शायद आरुषि की कहानी प्रयागराज पुलिस के जेहन से गई नहीं थी. लिहाजा, पुलिस ने उस गलती को दोहराने की बजाय ये तय किया कि पूरे घर और घरवालों के दुकान की अच्छे से तलाशी ली जाए. फैसला काम कर गया. जिसे बेटे पर घर के तीन लोगों के कत्ल का शक था, दुकान से उसी बेटे की लाश मिल गई. यानि अब मरने वालों की तादाद 4 हो चुकी थी. जिस पर कातिल होने का शक था खुद उसका भी कत्ल हो चुका था.असल में चार कत्ल की ये वो कहानी है, जो आपको हर कदम पर चौंकाएगी. इस कहानी में ऐसे ऐसे ट्विस्ट है क्रिमिनल दिमाग की ऐसी ऐसी सोच कि क्या कहिए. सबसे अजीब तो इस कहानी का क्लाइमेक्स है, जो पूरी कहानी का रुख मोड़ देता है. तो चलिए कहानी शुरु करते हैं. बात 2 जून की है. प्रयागराज के एक घर से पड़ोसियों को कुछ बदबू आती है. वो घर 70 साल के वीरेंद्र वैश्य का है. घर के नीचे कुल 18 दुकाने हैं. ये सभी दुकानें वीरेंद्र वैश्य की ही हैं. घर में वीरेंद्र वैश्य के अलावा उनकी पत्नी 65 साल की अनीता और 45 साल की बेटी मीनाक्षी रहती थी. इन तीनों के अलावा वीरेंद्र का 40 साल का बेटा अभिषेक भी इसी घर में रहता था. घर से आती बदबू की शिकायत मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का मंजर डरावना था. सीढ़ी पर मीनाक्षी की लाश पड़ी थी. जबकि कमरे में वीरेंद्र और उनकी पत्नी अनीता की.  Advertisement सभी के सिर पर किसी वजनी चीज से हमला किया गया था. लेकिन अभिषेक घर पर नहीं था. कुछ वक्त पहले ही वीरेंद्र ने अपने बेटे अभिषेक को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से ये पता चलते ही पुलिस को लगा केस आसान है. अभिषेक ने ही तीनों कत्ल किए हैं. लेकिन तभी घर के अंदर से पुलिस को दो ऐसी चीज मिली जिसके बाद पुलिस को लगा कि वो खामखां अभिषेक पर शक कर रही है. असल में एक जगह दीवार पर लिखा था बेटा- बहू. और उसी घर में एक गत्ते पर लिखा मिला बंटी-बबली और बहू ने मारा. पुलिस का दिमाग चकरा गया. कहानी में अचानक बंटी और बबली की एंट्री हो चुकी थी. असल में बंटी कोई और नहीं वीरेंद्र का बड़ा बेटा अश्वनी वैश्य है. और अश्वनी की पत्नी ऋतु वैश्य. इन दोनों का नाम बंटी बबली इसलिए पड़ा क्योंकि दोनों ही एक नंबर के ठग हैं. फ्रॉ़ड के कई केस इनके सिर पर है. यहां तक की पुलिस ने इनपर 25-25 हजार रुपय़े का इनाम भी घोषित कर रखा था. अश्वनी इस वक्त जेल में है. जबकि उसकी पत्नी यानि बबली जेल के बाहर. वीरेंद्र वैश्य ने दोनों की इसी करतूत के चलते अपने दूसरे बेटे को भी बेदखल कर रखा है. अब पुलिस कन्फ्यूज थी कि तीनों कत्ल अगर बंटी बबली ने किए हैं, तो अभिषेक कहां गायब है. Advertisement आरुषि केस वाली गलती ना दोहराई जाए इसलिए अब पुलिस ने वीरेंद्र और अभिषेक की दुकानों की तलाशी लेने की सोची. अभिषेक की दुकान बंद थी. ताला खोलकर पुलिस अंदर गई. अंदर जाते ही पुलिस एक बार फिर हैरान थी. जिस अभिषेक को शुरुआत में पुलिसे कातिल मान रही थी वो खुद अंदर मुर्दा पड़ा था. इस तरह अब लाशों की गिनती चार तक जा पहुंची थी. अभिषेक की लाश मिलने के बाद जब पुलिस को पता चला कि वीरेंद्र का दूसरा बेटा यानि अश्वनी उर्फ बंटी पहले से ही जेल के अंदर है, तो फिर वो कत्ल कैसे कर सकता है. लिहाजा पुलिस ने नए एंगल के साथ अपनी जांच शुरु की. पुलिस ने सबसे पहले आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों को तसल्ली से खंगालने का फैसला किया. आनन फानन में 20 टीमें बनाई गईं. अभिषेक समेत घरवालों के कॉल डीटेल निकाले गए. इन्हीं सारी कवायद के दौरान दो चीजे हुईं. पहली एक सीसीटीवी कैमरे में एक जून की सुबह 5 बजे एक शख्स वीरेंद्र के घर से बाहर निकलता दिखाई दिया. जब उसकी शिनाख्त कराई गई तो पता चला तो उसका नाम सनी गुप्ता है. सनी की अभिषेक की दुकान के पास ही समोसे की दुकान है. इसके बाद जब अभिषेक के मोबाइल के कॉल डीटेल निकाले गए तो पता चला कि 31 मई कि शाम तक अभिषेक और सनी ने कई बार फ़ोन पर बातचीत की थी. पुलिस की एक टीम सनी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. Advertisement गिरफ्तारी के बाद अब जैसे ही सनी ने मुंह खोला, पूरी कहानी पलट गई. कहानी का पूरा क्लाइमेक्स ही बदल गया. असल में वो वीरेंद्र का बेटा अभिषेक ही था जिसने सनी के साथ मिलकर अपने मां-बाप और बहन का कत्ल किया था. तो फिर अभिषेक का कत्ल किसने किया? चलिए अब सिलसिलेवार अब हर साजिश से पर्दा उठाते हैं. असल में जब अभिषेक को उसके पिता ने बेदखल क

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!