|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कांग्रेस आज से शुरू करेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, चार स्थानों से घेरेगी सरकार

कांग्रेस गुरुवार से उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' का आगाज कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी इस यात्रा के माध्यम से अंकिता भंडारी को न्याय, लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की

NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कांग्रेस आज से शुरू करेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा, चार स्थानों से घेरेगी सरकार
📷 NRI Post Hindi Desk

कांग्रेस गुरुवार से उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' का आगाज कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी इस यात्रा के माध्यम से अंकिता भंडारी को न्याय, लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। न्याय यात्रा राज्य के चार स्थानों से शुरू होगी। गढ़वाल मंडल में यात्रा की शुरुआत बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के साथ होगी, जिसकी अगुआई प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व विधायक लखपत सिंह बुटोला करेंगे। देहरादून जिले में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को यह जिम्मा सौंपा गया है। हरिद्वार जिले में यात्रा का नेतृत्व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, फुरकान अहमद, रवि बहादुर, अनुपमा रावत व वीरेंद्र कुमार जाति करेंगे। कुमाऊं में गोलज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा की अगुआई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व विधायक तिलकराज बेहड़ करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सुविधा अनुसार यात्रा में सम्मिलित होंगे। इस प्रकार चारों स्थानों से निकलने वाली यह यात्रा पार्टी के लिए आगामी चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है, जिसके जरिए कांग्रेस जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने और सरकार की विफलताओं को उजागर करने की कोशिश करेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!