फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही हर महिला अपने पारंपरिक पहनावे को पूरा करने के लिए मैचिंग ज्वेलरी और चूड़ियों की तलाश में जुट जाती है। अगर आप इस बार वही पुरानी भारी कांच या मेटल की चूड़ियों से कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो जेली बैंगल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। अपनी खास चमक, पारदर्शी टेक्सचर, हल्के वजन और न टूटने वाली खासियत के कारण जेली बैंगल्स पिछले कुछ समय से खूब ट्रेंड में हैं। यह नाजुक कलाइयों पर न सिर्फ बेहद खूबसूरत लगती हैं, बल्कि पूरे दिन पहनने में बेहद आरामदायक भी होती हैं और लड़कियों में इनकी काफी डिमांड है। सबसे खास बात है कि ये मॉर्डन से लेकर ट्रैडिशनल समेत हर ड्रेस पर अच्छी लगती हैं। अगर आप सफेद, ब्लैक या न्यूड शेड की प्लेन कॉटन कुर्ती पहन रही हैं, तो उसके साथ मल्टीकलर या ब्राइट नियोन रंग की जेली बैंगल्स पहनें, जिससे सिंपल कुर्ती लुक में तुरंत पॉप-ऑफ-कलर जुड़कर फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक मिलता है। वेस्टर्न टॉप, कैजुअल शर्ट या टी-शर्ट के साथ दोनों हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहनने के बजाय सिर्फ एक हाथ में पांच से छह जेली बैंगल्स पहनें और दूसरे हाथ में मिनिमल वॉच या स्लीक ब्रेसलेट कैरी करें, जो कैजुअल और कॉलेज लुक को कूल वाइब देगा। अगर कुर्ती बहुत ज्यादा हैवी या फ्लोरल प्रिंटेड है, तो उसके साथ मैचिंग कलर्स के बजाय ट्रांसपेरेंट या पेस्टल शेड की जेली बैंगल्स चुनें, जिससे आउटफिट ओवरलोडेड नहीं लगेगा और बैंगल्स लुक को बैलेंस बनाए रखेंगी। शॉर्ट कुर्ती और जींस के कॉम्बिनेशन के साथ जेली बैंगल्स सबसे ज्यादा जंचती हैं और आप कुर्ती के किसी एक थ्रेड वर्क या प्रिंट कलर से मैच करती हुई चार-चार जेली बैंगल्स दोनों हाथों में पहन सकती हैं, जो ऑफिस फ्राइडे या कॉलेज के लिए बेस्ट है। भारी सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ साड़ी के बॉर्डर के रंग की जेली बैंगल्स चुनें और चूड़ियों के दोनों किनारों पर दो-दो हैवी गोल्डन या कुंदन के कंगन लगाएं तथा बीच में आठ से दस जेली बैंगल्स सेट करें, जिससे पारंपरिक और मॉडर्न दोनों का परफेक्ट फ्यूजन लुक मिलेगा। अनारकली, शरारा या इंडो-वेस्टर्न गाउन के साथ ज्यादा भारी चूड़ियां अच्छी नहीं लगतीं, ऐसे में ड्रेस से मैचिंग एक ही रंग की पतली जेली बैंगल्स का एक-एक दर्जिन सेट दोनों हाथों में पहनकर कलाई को स्लीक और एलीगेंट लुक दिया जा सकता है। मल्टीकलर या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ लहंगे में मौजूद दो-तीन प्रमुख रंगों की जेली बैंगल्स को आपस में मिक्स करके पहनें और बीच-बीच में बारीक सीक्विन्स या गोटा-पट्टी वाले पतले कंगन लगाकर पूरे सेट को हाइलाइट करें। गरबा नाइट्स, दिवाली पार्टी या कॉकटेल इवेंट्स के लिए ग्लिटर वाली या बारीक पत्थरों से सजी जेली बैंगल्स सबसे बेस्ट रहती हैं, जो लाइट्स की रोशनी में बहुत खूबसूरत चमकती हैं। प्लेन कॉटन कुर्ती या जीन्स-कुर्ती के साथ रोजमर्रा और ऑफिस के एथनिक लुक में हाथ में सिर्फ दो से चार चौड़ी जेली बैंगल्स पहन सकती हैं, क्योंकि ये वॉटरप्रूफ होती हैं, टूटती नहीं हैं और काम करते वक्त हाथों में चुभती भी नहीं हैं।
कांच-मेटल छोड़ें, कुर्ती और टॉप के साथ पहनें कलरफुल जेली बैंगल्स
फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही हर महिला अपने पारंपरिक पहनावे को पूरा करने के लिए मैचिंग ज्वेलरी और चूड़ियों की तलाश में जुट जाती है। अगर आप इस बार वही पुरानी भारी कांच या मेटल की चूड़ियों से कुछ अलग औ
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
